भोपाल में ईद की नमाज के दौरान नारेबाजी, शिया समुदाय ने काली पट्टी और पुराने कपड़ों में नमाज पढ़ी, ईरान के लिए दुआएं।

Eid-ul-Fitr: मध्यप्रदेश। भोपाल में ईद की नमाज के दौरान अमेरिका - इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। अयातुल्ला अली खामेनई की मौत के चलते शिया समुदाय के लोग काली पट्टी पहनकर नमाज अदा करने पहुंचे। शिया समुदाय के लोगों ने विरोध जताने के लिए पुराने कपड़े भी पहने थे। अक्सर ईद की नमाज नए कपड़े पहनकर अदा की जाती है। 

ईरान की जीत के लिए की गई दुआएं
नमाज की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इनमें शिया समुदाय के लोग अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर के साथ नमाज अदा करते दिखाई दे रहे हैं। शिया समुदाय के लोगों ने कहा है कि, अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल - अमेरिका के हमले में शहादत हुई यानी हमारे यहां गमी हुई है ऐसे में हम नए कपड़े नहीं पहन सकते और ना हीं आज कोई विशेष पकवान बनाया जाएगा। लोगों ने नमाज के बाद ईरान की जीत के लिए की दुआएं भी कीं।

देखिए वीडियो

खामेनेई की मौत कैसे हुई
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी, 2026 को हुई थी। US-इजराइल के जॉइंट एयर स्ट्राइक में उनकी हत्या कर दी गई थी। ईरान की सरकारी मीडिया ने उनके कंपाउंड को टारगेट करके किए गए स्ट्राइक के बाद उनकी मौत की पुष्टि की थी। यह हमला ईरान के खिलाफ बड़े मिलिट्री एक्शन का हिस्सा था। अमेरिका-इजराइल के इस जॉइंट ऑपरेशन के बाद से ही भारत में मुस्लिम शिया समुदाय विरोध कर रहा है।