खेड़ली गांव में चूना पत्थर खदान सर्वे करने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा और टीम बिना सर्वे लौट गई।

Dhar Viral Video: मध्यप्रदेश। धार के कुक्षी थाना क्षेत्र के खेड़ली गांव में प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, टीम चूना पत्थर खदान में सर्वे के लिए पहुंची थी, इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। प्राशासनिक टीम की गाड़ियों पर जमकर पत्थरबाजी की गई। इसके चलते कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, शांति बनाए रखने के लिए 9 थानों के पुलिस बल को बुलाया गया था लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

तहसीलदार की गाड़ी पलटने की कोशिश
इस हमले से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं। इन वीडियो में ग्रामीणों की भीड़ पुलिस-प्रशासन की टीम और उनके वाहनों पर पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। भीड़ में शामिल कुछ लोग तो तहसीलदार की गाड़ी को पलटने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दिए।

9 थानों का पुलिस बल सुरक्षा के लिए तैनात
लोगों का कहना है कि, चूना खदान और सीमेंट फैक्ट्री खुलने से उनकी जमीन खराब हो जाएगी। बंजर जमीन में खेती न कर पाने से उन्हें विस्थापन करना पड़ेगा। यह बताया जा रहा है कि, ग्रामीण लम्बे समय से चूना फैक्ट्री और खनन का विरोध कर रहे हैं। जब टीम यहां सर्वे के लिए पहुंची तो 9 थानों का पुलिस बल सुरक्षा के लिए बुलवाया गया था। हालांकि इतने इंतजाम के बावजूद ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: Bhojshala Case: भोजशाला मामला इंदौर खंडपीठ को ट्रांसफर, 23 फरवरी को खोली जाएगी ASI रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: MP बजट 2026 में लाड़ली बहना की बल्ले-बल्ले, सरकार ने दिए राशि बढ़ाने के संकेत

यह भी पढ़ें: MP Budget 2026 Highlights: 4.38 लाख करोड़ का बजट, युवाओं-किसानों-महिलाओं को बड़े तोहफे, जानिए 10 बड़े ऐलान

यह भी पढ़ें: Katni News: सरकारी स्कूल की बाउंड्री वॉल गिरने से पांचवी के छात्र की मौत, टाइम से नहीं पहुंची एम्बुलेंस

यह भी पढ़ें: इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड: मीडिया के सवाल पर आरोपी पीयूष बोला - जो हुआ सो हुआ...समय आने पर बताऊंगा सच

बिना सर्वे लौटी टीम
भीड़ में कई ग्रामीण महिलाएं भी शामिल थीं। इन ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर काफिले को रोका। अचानक पथराव शुरू होने से अफरा-तफरी मच गई थी। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर आखिरकार प्रशासनिक टीम को बिना सर्वे के ही लौटना पड़ा। 

देखिए वीडियो