Bhopal Nagar Nigam : निगम के सहायता राशि में गड़बड़ी का मामला, जोनल अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

Nagar Nigam bhopal
X
फायर सेफ्टी के साथ बिल्डिंगों का आडिट
Bhopal Nagar Nigam : नगर निगम भोपाल के जीवित कर्मचारी को मृतक दिखाते हुए मृत्यु सहायता राशि में गड़बड़ी के मामले में सख्ती बरती जा रही है।

Bhopal Nagar Nigam : नगर निगम भोपाल के जीवित कर्मचारी को मृतक दिखाते हुए मृत्यु सहायता राशि में गड़बड़ी के मामले में सख्ती बरती जा रही है। इस मामले में महापौर मालती राय ने निगम कमिश्नर को आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए निर्देश दिया है। मामले में कुछ जोनल अधिकारियों के द्वारा निगम की कागजी कार्यवाही में गड़बड़ी करने का आरोप है।

लोकायुक्त को 100 से अधिक मामले ऐसे मिले
निगम की इस गड़बड़ी में लोकायुक्त को 100 से अधिक मामले ऐसे मिले हैं। जिनमें सहायता राशि के नाम पर लोगों को मृत दिखाया गया है। लोकायुक्त की जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि कई मामलों के रिकार्ड निगम मुख्यालय के साथ ही अन्य कार्यालयों से भी गायब मिले हैं। इस तरह की गड़बड़ियों में यह पाया गया है कि जिन नियमों के तहत सहायता राशि दी जानी चाहिए, उसका पालन भी नहीं किया गया है।

व्यक्ति ने लोकायुक्त में फरवरी के महीने में शिकायत की
मामले का खुलासा तब हुआ जब शहर के अशोका गार्डन निवासी व्यक्ति ने लोकायुक्त में फरवरी के महीने में शिकायत की। जिसमें उसने यह बताया कि निगम की ओर से उसके खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। कागजी पड़ताल में व्यक्ति को यह भी ज्ञात हुआ कि उसे मृतक भी बताया गया है, इस पर जब उसने लोगों से राय लेते हुए लोकायुक्त में शिकायत कर दी।

जरूरी कागजात भी फाइल में नहीं है
लोकायुक्त ने मामले की पड़ताल शुरू की तो इस तरह के 100 से अधिक मामले सामने आए। निगम में गड़बड़ियों की जानकारी सामने आने के बाद निगम कमिश्नर और महापौर ने भी इस पर संज्ञान लिया है। जिसमें यह सामने आया है कि जिन लोगों को मृत दिखाया गया है उनके जरूरी कागजात भी फाइल में नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी जांच की जा रही है। मामले में दोषी पाये जाने वाले जोनल अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story