MP Road Accident: बागेश्वर धाम जा रहे पुलिसकर्मियों की बस खाई में गिरी, 10 घायल, मुरैना में बस पलटने से 25 यात्री जख्मी

Morena Road Accident
X
Morena Road Accident
MP Road Accident: छतरपुर में ड्यूटी पर बागेश्वर धाम जा रहे पुलिसकर्मियों की बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुरैना में आगरा-दिल्ली हाईवे पर 44 यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं।

MP Road Accident: मध्यप्रदेश के मुरैना और छतरपुर में दो बस हादसे हुए। एक्सीडेंट में 10 पुलिसकर्मी सहित 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छतरपुर से ड्यूटी पर बागेश्वर धाम जा रहे पुलिसकर्मियों की बस बेकाबू होकर खाई में गिरी और पेड़ से टकरा गई। बस में सवार सभी 10 पुलिसकर्मी एक्सीडेंट में घायल हुए हैं। एंबुलेंस की मदद से पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा सुबह 4:30 बजे रेलवे ब्रिज पर ऑटो रिक्शा को बचने के चक्कर में हुआ।

दतिया बटालियन के हैं पुलिसकर्मी
जानकारी के मुताबिक, दतिया बटालियन के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बागेश्वर धाम में ड्यूटी लगाई गई थी। सभी ड्यूटी करने जा रहे थे। रेलवे ब्रिज के पास सामने से ऑटो आ गया। ऑटो को बचाने के चक्कर में बस 25-30 फीट नीचे उतर गई। हादसे में बुधनाराम, संजय बट्टी, उदयभान सिंह, कोक सिंह, नजराम, अतेन्द्र सिंह, भीम सिंह दांगी, जगदीश सिंह, शाहरुख खान और देवेंद्र कुमार घायल हुए हैं। जगदीश प्रसाद को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

मुरैना: 44 यात्रियोंं से भरी बस पलटी, 25 घायल
इधर मुरैना के पास हाईवे पर 44 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। एक्सीडेंट में 25 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में महिला और बच्चे में शामिल भी हैं। 10 यात्रियों की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, बस में सवार सभी लोग बालाजी भगवान के दर्शन करने के लिए मेहंदीपुर जा रहे थे। आगरा-दिल्ली हाईवे पर हादसा हो गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story