A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

MP BJP Tiranga Yatra: भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा शुरू की है। रविवार, 11 अगस्त को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग और नरसिंहपुर में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने यात्रा का नेतृत्व किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। 

शिक्षा मंत्री बोले-तिरंगा हमारी शान
नरसिंहपुर के गाडरवारा में तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि तिरंगा हमारी आन बान शान बन सके, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चलाया जा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में पूरे सप्ताह तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम होंगे। 

गाडरवारा में मंडी परिसर से शुरू हुई यात्रा 
नरसिंहपुर के गाडरवारा में रविवार को तिरंगा यात्रा कृषि उपज मंडी परिसर से शुरू हुई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी वाहनों में तिरंगा लगाकर शामिल हुईं। यात्रा जवाहर कृषि उपज मंडी से होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से निकली और चीचली के शहीद स्मारक में यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान राष्ट्रभक्ति गीत गूंजते रहे।