A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Bhopal News in Brief, 26 January: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।
भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live
भोपाल में आज परिवर्तित रहेगा यातयात
भोपाल के लाल परेड मैदान पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सुबह 6 बजे से आवश्यकतानुसार प्रवेश, पार्किंग और डायवर्सन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, लिली टॉकीज होते हुए भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे।
भारत टॉकीज से लाल परेड की ओर आवागमन प्रतिबंधित
टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें और बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा,डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, मैदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, बोगदापुल से भारत टॉकीज होते हुए गंतव्य तक आ जा सकेंगी। अनुमति प्राप्त वाहन सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रोशनपुरा चौराहा से लाल परेड की ओर, वल्लभ भवन रोटरी चौराहा से लाल परेड की ओर, भारत टॉकीज से लाल परेड की ओर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव आज
चूनाभट्टी कोलार रोड स्थित बौद्ध महाविहार में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन रविवार को किया जाएगा। महोत्सव में देश के साथ-साथ विदेशों से भी बौद्ध भिक्षु, उपासक, उपासिकाएं शामिल हो रहे हैं। महोत्सव के लिए शनिवार को थाइलैंड, वियतनाम, लाओस आदि देशों से बौद्ध भिक्षु और उपासिकाएं पहुंचे। भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सत्कार किया गया। इसी प्रकार म्यामार, कंबोडिया, तिब्बत, श्रीलंका आदि देशों से भी इसमें बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। 9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन दि बुदि्धभूमि धम्मदूत संघ की ओर से किया जाएगा। इस दौरान बौद्ध भिक्षु, उपासक, उपासिकाएं भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष देश और प्रदेश की समृदि्ध के लिए धम्म चक्र प्रवर्तन सुत्त का पाठ करेंगे।
जूनियर रिसर्च फैलो के आवेदन 4 फरवरी तक
आरजीपीवी में जूनियर रिसर्च फैलो (जेआरएफ) के लिए आवेदन चार फरवरी तक होंगे। भर्ती संविदा आधार पर होगी। अनिवार्य योग्यता में बैचलर ऑफ साइंस फोर ईयर प्रोग्राम, बीफार्मा, एमबी बीएस, इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस, एमएसी, बीई, बीटेक या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक के साथ गेट क्वालिफाई होना अनिवार्य है। इस प्रोजेक्ट की अवधि 36 माह रहेगी।
इसे भी पढ़ें: News in Brief, 26 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
साइकिलिस्ट भोपाल की सड़कों पर बनाएंगे भारत का नक्शा
भोपाल की सड़कों पर भारत का नक्शा बनाया जाएगा। 26 जनवरी को अद्भुत काम को अंजाम देंगे शहर के राइडर्स। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जीपीबीआरए (ग्रीन प्लैनेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशन) के 200 मेंबर्स भाग लेंगे। इस संबंध में ग्रुप के सीनियर कोर्डिनेटर संकल्प विनि ने बताया कि भारत का नक्शा बनाने के लिए गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया को चुना है। क्योंकि वहां सड़कें काफी अच्छी हैं, जिन्हें जोड़कर नक्शा बनाया जा सकता है। इसके लिए हमने जीआईएफ से मैप तैयार किया है। इस इवेंट की शुरुआत शौर्य स्मारक, भोपाल से होगी।
ट्रिपलआइटी का दीक्षांत 8 फरवरी को
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपलआइटी) का तीसरा दीक्षांत समारोह 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में 2024 बैच के 168 बीटेक पासआउट छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। संस्थान की ओर से चार होनहार विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल, जबकि तीन विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। दीक्षांत समारोह में छात्र, शिक्षक और अभिभावकों के साथ शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिष्ठित लोग भी शामिल होंगे।
राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण समारोह आज
भोपाल के रवीन्द्र भवन में राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन 26 जनवरी को शाम 7 बजे से होगा। सात सम्मानों से प्रदेश और देश की 14 विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय इकबाल सम्मान वर्ष 2022 से अब्दुस समद (पटना) को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान वर्ष 2022 से ग्वालियर की विवेकानंद नीडम संस्था और वर्ष 2023 से भारत भारती शिक्षा समिति (बैतूल) को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय कबीर सम्मान वर्ष 2022 से रामदरश मिश्र (दिल्ली) और वर्ष 2023 से लीलाधर जगूड़ी (उत्तराखण्ड) को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान वर्ष 2022 से डॉ. देवेन्द्र दीपक, (भोपाल) और वर्ष 2023 से नीरजा माधव (वाराणसी) को अलंकृत किया जाएगा।
इन्हें भी किया जाएगा सम्मानित
राष्ट्रीय देवी अहिल्या बाई सम्मान वर्ष 2022 से हेमलता उपाध्याय (खंडवा) और वर्ष 2023 से गीता त्यागी (प्रयागराज) को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान वर्ष 2022 से कैलाशचंद्र पंत (भोपाल) और वर्ष 2023 से डॉ. प्रभात कुमार भट्टाचार्य (उज्जैन) को अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय तुलसी सम्मान वर्ष 2023 से राघवराज भट्ट (हैदराबाद) और वर्ष 2023 से दिनेशचंद्र कुम्हार (राजसमंद, राजस्थान) से अलंकृत किया जाएगा। राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान वर्ष 2022 से मातृछाया संस्था, (भोपाल) को और वर्ष 2023 से सोपानम इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स एण्ड रिसर्च (तिरुअनंतपुरम) को अलंकृत किया जाएगा।
साल का पहला सोम प्रदोष कल, शिवालयों में होगी आराधना
शिव पूजा के लिए विशेष फलदायी माने जाने वाले प्रदोष व्रत सोमवार को रहेगा। इस साल का यह पहला सोम प्रदोष होगा। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु व्रत रखेंगे और भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेंगे। भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए यह दिन काफी खास माना गया है और इस दिन पूजा, आराधना करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। जनवरी माह का यह दूसरा प्रदोष होगा। सोमवार के दिन होने से इस दिन इस साल का पहला सोम प्रदोष का संयोग बनेगा। माघ माह के इस प्रदोष पर अनेक श्रद्धालु व्रत रखेंगे और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेंगे।
