Bhopal News in Brief, 17 November: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

Bhopals today big hindi news in brief of the 19 April 2025 Saturday
X
Bhopal News in Brief, 19 April: एक क्लिक में पढ़ें भोपाल की जरूरी खबरें।
Bhopal News in Brief, 17 November: भोपाल में रविवार (17 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Bhopal News in Brief, 17 November : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

भोपाल की बड़ी ब्रीफ खबरें ; Bhopal Today Update

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने 28 तक विशेष अभियान
भोपाल में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन की प्रक्रिया जारी है। 28 नवंबर तक इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संभागायुक्त संजीव सिंह ने बताया कि भोपाल जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र और 2029 मतदान केंद्र हैं। इनमें 21 लाख 14 हजार 70 मतदाता हैं। 10 लाख 85 हजार 470 पुरुष और 10 लाख 28 हजार 432 महिला मतदाता शामिल हैं। 28 नवंबर तक दावे-आपत्ति किए जा सकते हैं।

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आज
एमपी पीएससी की सहायक प्राध्यापक‎ भर्ती की अंतिम ‎चरण की परीक्षा 17 नवंबर को होनी है। 19 विषयों के 109 पदों ‎के लिए आयोजित इस परीक्षा में 3 ‎हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल‎ हो रहे हैं। ‎एमपी लोक सेवा आयोग ‎(एमपीपीएससी) ने राज्य वन सेवा ‎परीक्षा 2023 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया है। यह इंटरव्यू‎ 21 नवंबर को होंगे।

आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • बोनसाई प्रदर्शनी : गुलाब उद्यान में बोनसाई प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें 400 से अधिक पौधे प्रदर्शित किए हैं। इसमें 50-55 साल पुराने बोनसाई वृक्ष आकर्षण का केंद्र हैं। प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन है।
  • पुस्तक संग्रह: स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में पुस्तकों का संग्रह सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। इसमें नॉन फिक्शन, लॉ, सेल्फ फिक्शन, मैनेजमेंट, इंडियन हिस्ट्री और बायोग्राफी की किताबों शामिल हैं।
  • माह का प्रादर्श: मानव संग्रहालय में माह का प्रादर्श शृंखला के तहत 'संब्रानी एक पारंपरिक धूपदान' का प्रदर्शन किया जाएगा। वीथि संकुल में सुबह 11 से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।
  • चित्र प्रदर्शनी: जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में अंजली बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी लगी है। दोपहर 12 से रात 8 बजे तक इसे देख सकते हैं।
  • काव्य गोष्ठी: हिंदी भवन में प्रभात साहित्य परिषद ने कोई कमी न थी विषय पर काव्य गोष्ठी आयोजित की है। यह गोष्ठी दोपहर 1 बजे शुरू होगी।
  • सैन्य फिल्म प्रदर्शन: शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर शाम 5 बजे से सैन्य फिल्म 'फॉर द हाई सीज' दिखाई जाएगी। यह फिल्म नेवी में भर्ती और उसकी परंपरा पर आधारित है।
  • अभिनय कार्यशाला: हम थियेटर ग्रुप ने मायाराम सुरजन भवन में 45 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की है। इसमें बॉडी मूवमेंट, वॉइस मॉड्यूलेशन, फिजिकल एक्सरसाइज, इंप्रोवाइजेशन, स्पीच, मेकअप और डायरेक्शन का प्रशिक्षण दिया जाता है। अभिनय कार्यशाला शाम 6 बजे से है।

श्रीराम कालोनी में 47 लाख के विकास कार्य
गोविंदपुरा विधायक और मंत्री कृष्णा गौर ने शनिवार को वार्ड-52 की श्रीराम कालोनी में 45 लाख की लागत से 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें स्नेह नगर में 15 लाख से पेपर ब्लॉक और पार्क विकास, चिनार कॉलोनी में 11 लाख से सीसीरोड, रोहित नगर में दो पार्कों का विकास कार्य, चंद्रिका सोसाइटी और सेज हेरिटेज के पास सीसी सड़क शामिल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story