Bhopal News in Brief, 17 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

Bhopals today big hindi news in brief of the 19 April 2025 Saturday
X
Bhopal News in Brief, 19 April: एक क्लिक में पढ़ें भोपाल की जरूरी खबरें।
Bhopal News in Brief, 17 January: भोपाल में शुक्रवार (17 जनवरी ) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Bhopal News in Brief, 17 January : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live

भोपाल के 35 से ज्यादा इलाकों में गुल रहेगी बिजली
राजधानी भोपाल के 35 से ज्यादा क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में निर्माण कार्यों और रखरखाव के कार्यों के चलते शटडाउन किया जा रहा है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बरखेड़ा पठानी, अमराई परिसर, नरेंद्र नगर में बिजली गुल रहेगी। बीडीए कॉलोनी सी व डी सेक्टर, सिल्वर स्टेट, स्प्रिंग वैली कॉलोनी, प्राइड सिटी कॉलोनी, गोल्डन सागर प्लाम, एलआईजी, एचआईजी, एमआईजी कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 6 से सुबह 8 बजे तक बिजली कटौती होगी। वाल्मी, यशोदा विहार, कृष्णा फ्रेंड कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 7 से सुबह 7:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। स्काई ड्रीम, रघु नाथ नगर, नीरज नगर, स्टार एवेन्यू और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से 10:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक लाइट नहीं रहेगी।

इन इलाकों में भी बिजली कटौती
श्यामला फिल्टर प्लांट और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी। दोपहर 1 से दोपहर 1:45 बजे तक जवाहर चौक, सुनहरी बाग, शास्त्री नगर और आसपास क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।अयोध्या नगर, हाउसिंग बोर्ड, जैन मंदिर, गीत कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लक्ष्मी नगर, सुंदर नगर, रजत नगर, विवेकानंद नगर, सागर एस्टेट, सुख सागर कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी। कौशल नगर टैपिंग और आसपास क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती होगी। इंडस टाउन, हरी गंगा, राधापुरम, सेवा सदन और आसपास क्षेत्र में सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक लाइट नहीं रहेगी।

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की बैठक आज
एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की बैठक कलेक्टर कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित की जाएगी। यह बैठक बोर्ड के सदस्य और पशुवध गृह समिति व मत्स्य पशुपालन के अध्यक्ष राम रघुवंशी की अध्यक्षता में की जा रही है। बैठक में पुलिस आयुक्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुक्त नगर निगम, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, वन मण्डल अधिकारी, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित अन्य को संबंधित जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: News in Brief, 17 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

संत पुजारी संघ का स्थापना दिवस समारोह 21 को
मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ का स्थापना दिवस समारोह 21 जनवरी को श्यामला हिल्स स्थित हिंदी भवन में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मानव जीवन के 16 संस्कारों की अनिवार्यता पर विचार मंथन किया जाएगा। इसे लेकर संत पुजारी संघ की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इसमें पुजारी संघ के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में संत पुजारी और विद्वान शामिल होंगे। इस दौरान मानव जीवन के 16 संस्कारों पर विद्वान अपने विचार रखेंगे और संस्कारों की अनिवार्यता को लेकर जानकारी देंगे।

ग्रैंड पोंगल 2025 सेलिब्रेशन 19 जनवरी को
भोपाल तमिल संगम का आयोजन 19 जनवरी को करियर कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा। इस ग्रैंड पोंगल 2025 उत्सव में तमिलनाडु कला और संस्कृति से जुड़े 20 प्रसिद्ध कलाकारों की लाइव परफॉरमेंस होगी। साथ ही भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के 15 कलाकार भी हिस्सा लेंगे। भोपाल के स्थानीय बच्चे भी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम तमिल संस्कृति की एक रंगीन झलक पेश करेगा, जिसमें पारंपरिक संगीत, नृत्य प्रदर्शन, कला प्रदर्शन और तमिलनाडु के त्योहारों के व्यंजन शामिल होंगे।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज, देशभर के संत-महंत जुटेंगे
भोपाल के संतनगर देशभर के संत, महात्माओं के आने का सिलसिला शनिवार से शुरू हो जाएगा। सैनिक कॉलोनी स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर पर 17 से 23 जनवरी तक हनुमानजी और श्रीराम दरबार मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई है। शुक्रवार सुबह 9 बजे सर्व प्रायश्चित दशविधि स्नान, विष्णु पूजन, 9 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। 18 जनवरी को मण्डप देवता आहवान, पूजन मूर्ति अधिवासन धन्याधिवास, घृताधिवास, शर्कराधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, सर्वऔषधिवास होगा।

23 जनवरी को भजन कीर्तन रामधुनी होगी
19 जनवरी को आवाहित देवता पूजन के साथ शाम को रथ यात्रा, नगर भ्रमण, महान्यास, शैयाधिवास किया जाएगा। 20 जनवरी को आवाहित देवता पूजन, अभिजीत मुर्हूत में प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ महाआरती होगी। 21 जनवरी को हनुमंत आचार्य सहस्त्र पदार्था द्वारा महाआहूति एवं रामचरित्र मानस पाठ किया जाएगा। 22 जनवरी को कन्याभोज, ब्राम्हण भोज एवं आम भण्डारा किया जाएगा। 23 जनवरी को भजन कीर्तन रामधुनी होगी। इस अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ भी चलेगा।

पार्वती पुल क्रेक, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग पर आवाजाही बंद
बैरसिया-नरसिंहगढ़ रोड स्थित पार्वती नदी का पुल क्रेक होकर धंस गया है। इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। बैरसिया एसडीएम ने देर रात पुल की जांच के बाद दोनों ओर से बेरिकेडिंग करवाई। भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। इस संबंध में एसडीएम ने एमपीआरडीसी भोपाल के संभागीय प्रबंधक को पत्र लिखकर पार्वती पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। गौरतलब है कि पुल 49 साल पहले 1976 में बना था। ब्रिज के पिलर के नीचे बड़ा गड्ढा हो गया है। इस पुल की दो साल मरम्मत की गयी थी। यह पुल नरसिंहगढ़ को नजीराबाद, बैरसिया, विदिशा और भोपाल से जोड़ता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story