Bhopal News: 11 जनवरी से शुरू होगा परी बाजार; दिखेगी भोपाल की संस्कृति की झलक

Bhopal News
X
पहली बार जुड़ेंगे फ्रेंड्स ऑफ एमपी के सदस्य।
मध्य प्रदेश। भोपाल के बड़ी झील किनारे बने रानी कमला पार्क में 11 जनवरी से साहित्य, कला एवं संस्कृति के उत्सव परी बाजार का चार दिवसीय आयोजन होगा।

मध्य प्रदेश। भोपाल के बड़ी झील किनारे बने रानी कमला पार्क में 11 जनवरी से साहित्य, कला एवं संस्कृति के उत्सव परी बाजार का चार दिवसीय आयोजन होगा। बेगम्स ऑफ भोपाल की ओर से आयोजित इस चार दिवसीय ऐतिहासिक महोत्सव में न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी एग्जीबिटर्स प्रदर्शनी में शामिल होंगे। यह जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बेगम्स ऑफ भोपाल की अध्यक्ष रखशां जाहिद ने दी।

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रेस वार्ता में बताई
बेगम्स ऑफ भोपाल की अध्यक्ष ने बताया कि परी बाजार महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिये आयोजित अब तक सबसे बड़ा उत्सव है। जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित होंगी। जिनके माध्यम से युवा पीढ़ी को भोपाल की संस्कृति और इसके ऐतिसाहिक महत्व से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

राज्यपाल करेंगे परी बाजार का शुभारंभ
इस महोत्सव का शुभारंभ 11 जनवरी को शाम 4 बजे प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। परी बाजार में हस्तशिल्प प्रोडक्ट्स और हैंडलूम बुनकरों द्वारा बनाए गए वस्त्र और ड्रेस मेटेरियल्स प्रदर्शित किये जाएंगे।

महिलाओं द्वारा कव्वाली आकर्षण का केन्द्र
इस बार परी बाजार की थीम रंगे बाग है जो प्रदेश के प्रमुख एवं ट्रेडिशनल ब्लॉक बाग प्रिंट को समर्पित है। महोत्सव में महिलाओं द्वारा कव्वाली पेश की जाएगी। जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। इसके अलावा चारबैत की खूबसूरत प्रस्तुति दी जाएगी। सूफियाना कव्वाली के लिए देश के नामी कव्वाल मुन्नवर मासूम परी बाजार का हिस्सा होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने के लिए फ्रेंड्स ऑफ एमपी
अध्यक्ष रखशां जाहिद ने बताया कि इस बार परी बाजार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसके लिये यूके, यूएसए, आयरलैंड और दुबई में रहने वाले फ्रेंड्स ऑफ एमपी को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा गया है। ताकि परी बाजार से विभिन्न देशों के लोग भी जुड़ सकें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story