Logo
election banner
Bhopal Red Bus News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 7 मई मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। चुनावी ड्यूटी के लिए  368 में से करीब 250 सिटी बसें लगाई गई है। इससे आम लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 

Bhopal Red Bus News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... कल यानी 6 मई (सोमवार) से भोपाल में रेड बस(Bhopal Red Bus) से सफर करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि शहर में चलने वाली 368 में से करीब 250 सिटी बसें लोकसभा चुनाव में लगेगी। बाकी बची 118 बसें ही राजधानी की सड़कों पर नजर आएंगी।  इससे बसों की कमी आएगी और लोगों को सफर करने में दिक्कतें आ सकती हैं। सिटी बस के लिए आम लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ सकता है।

135 बस भोपाल के पोलिंग बूथ पर लगेगी
भोपाल RTO ने भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) से चुनाव के लिए ढाई सौ बसें मांगी है। इसके लिए परिवहन विभगा ने लेटर भी लिखा है। इनमें से 100 बसें रायसेन और 15 बसें अशोकनगर जिले के लिए हैं। बाकी की 135 बसों के जरिए भोपाल के पोलिंग बूथ पर मतदान दलों को लाने ले जाने का काम किया जाएगा।

आज शाम को भी जाएंगी कई बसें(Bhopal Red Bus)
शनिवार 4 मई को 15 सिटी बसें अशोकनगर जिले में भेज दी गई है। वहीं, 100 बसें रविवार दोपहर तक भेज दी गई है। बाकी 135 बसें भोपाल के कुल 2034 मतदान केंद्रों के लिए आरक्षित हैं। इससे रविवार शाम से ही बसों की कमी आ सकती है। इस कारण सोमवार से बसों की कमी सामने आएगी।

3 दिन होगी दिक्कत
6 मई से अगले 3 दिन तक बसों की दिक्कतें होंगी। 6 मई को बसें मतदान दलों को लेकर पोलिंग बूथ पर रवाना हो जाएंगी। 7 मई को मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हैं, लेकिन 8 मई को सुबह तक कई बसें वापस डिपो में लौटेंगी। ऐसे में इस दिन भी कम बसें चलेगी।

भोपाल के 25 रूट पर दौड़ती हैं बसें
भोपाल के 25 रूट पर कुल 368 बसें चलती हैं। ये बसें शहर के सभी इलाकों को कवर करती हैं। भोपाल के बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप,  होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, अयोध्या बायपास, करोंद, भोजपुर, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी एरियों में चलती है।

एक दिन में डेढ़ लाख यात्री करते हैं सफर
भोपाल में सिटी बसों(Bhopal Red Bus) में एक दिन में तकरीबन डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें 40% तक यानी लगभग 60 हजार महिला यात्री शामिल हैं। स्टूडेंट्स के अलावा नौकरी पेशा वाले भी बसों से आना-जाना करते हैं। रेड बस के किराये के रूप में उन्हें न्यूनतम 7 और अधिकतम 42 रुपए लगते हैं।

jindal steel Ad
5379487