A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Bhopal Kinnar Dispute : राजधानी भोपाल में किन्नरों के दो गुटों के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यह विवाद कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गया। कई किन्नर भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि, किन्नरों का दूसरा गुट उनका धर्मपरिवर्तन करवाना चाहता है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि, यह विवाद गद्दी को लेकर हो रहा है।

जबरन गोमांस खिलाने का आरोप
मंगलवार को किन्नरों ने भोपाल कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। दूसरे गुट पर टेरर फंडिंग और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाते हुए किन्नरों ने खूब नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे किन्नरों का कहना था कि, हमें बचा लो, हमारा धर्मपरिवर्तन किया जा रहा है। कुछ किन्नरों ने ये आरोप भी लगाए कि, उन्हें जबरन गोमांस खिलाया जा रहा है।

प्रताड़ना और धर्मपरिवर्तन का दबाव
दरअसल पूरा विवाद पुराने और नए भोपाल में रहने वाले किन्नरों के दो गुटों के बीच का है। एक गुट में हिन्दू किन्नर हैं जबकि दूसरे में मुस्लिम। गुरु सुरैया मुस्लिम किन्नरों की गुरु है। इन्हीं पर प्रताड़ना और धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप है। हिन्दू किन्नरों का कहना है कि, सुरैया के डर के कारण वे तीन दिन से कमरे में बंद थे।

सभी आरोप निराधार
जहां एक ओर हिन्दू किन्नर गंभीर आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर पुराने भोपाल में रहने वाले मुस्लिम किन्नर इसे निराधार बता रहे हैं। मंगलवारा में रहने वालीं सुरैया ने दावा किया है कि, काजल (हिन्दू गुट की किन्नर) मेरी जगह लेना चाहती है। मेरे गुरु द्वारा मुझे गद्दी दी गई है जिसे वो हथियाना चाहती है। 

किन्नरों का कोई धर्म नहीं होता
सुरैया ने यह भी कहा कि, किन्नरों का कोई धर्म नहीं होता। हम पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। इस मामले को हिन्दू - मुस्लिम रंग इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि वे हमारे एरिया को भी हड़पना चाहते हैं। धर्मपरिवर्तन का आरोप लगाने वाली किन्नर काजल के पास खुद मुस्लिम किन्नर हैं। ऐसे में सभी आरोप झूठे हैं।