जयपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मई में भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की 7 ट्रिप रद्द रहेंगी। जबलपुर-अजमेर और नागपुर-जयपुर ट्रेनें भी प्रभावित।

Bhopal-Jodhpur Express Cancelled: भोपाल। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मई में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की 7 ट्रिप पूरी तरह निरस्त कर दी गई हैं, जबकि जबलपुर-अजमेर और नागपुर-जयपुर समेत कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की अपील की है।

निरस्त की जाने वाली गाड़ियां
1. गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 03, 04, 05, 08, 12, 13 एवं 14 मई को 07 ट्रिप निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 02, 03, 04, 07, 11, 12 एवं 13 मई को 07 ट्रिप निरस्त रहेगी।

आंशिक निरस्त गाड़ियां
1. गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस जो 03 मई से 05, 08, 11 से 14 मई तक (08 ट्रिप) जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह जयपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12182, अजमेर- जबलपुर एक्सप्रेस 04 मई से 06, 09, 12 से 15 मई तक (08 ट्रिप) अजमेर के स्थान पर जयपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 22175, नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस जो 14 मई को (01 ट्रिप) नागपुर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 22176, जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस  15 मई को (01 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।