Bhopal News: बिड़ला संग्रहालय में गणेश प्रदर्शनी का शुभारंभ, 25 संकलनकर्ता और कलाकारों ने प्रदर्शित किए अपने- अपने गणेश

Bhopal News
X
बिड़ला संग्रहालय में गणेश प्रदर्शनी का शुभारंभ
गणेश चतुर्थी के अवसर पर जीपी बिड़ला संग्रहालय में गणेश उत्सव पर विभिन्न कला संकलनकर्ता और कलाविशिष्ठों के कलावशेषों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार से शुरु हुई इस प्रदर्शनी में शहर के करीब 25 आर्टिस्ट के हाथों से बनी गणेश कृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

भोपाल। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जीपी बिड़ला संग्रहालय में गणेश उत्सव पर विभिन्न कला संकलनकर्ता और कलाविशिष्ठों के कलावशेषों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार से शुरु हुई इस प्रदर्शनी में शहर के करीब 25 आर्टिस्ट के हाथों से बनी गणेश कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में जहां एक ओर गोबर शिल्प, बांस, धान के बुरादा से बनी गणेश कृतियां खास रुप से नजर आर्इं तो वहीं मशीन के कलपुर्जों, नोटों पर निर्मित गणेश ने दर्शकों का मन मोह लिया। 15 सितंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में गोबर और धान के बुरादे के अलावा हैंडमेड पेपर, लघु चित्र, सुपारी और अखरोट पर बने गणपति के साथ ही स्टांप पर गणपति की मूर्ति भी खास रुप से मौजूद हैं।

सेव इन्वायरमेंट के संदेश देते गोबर शिल्प गणेश
गोबर शिल्प से बने गणेश के माध्यम से शहर के शिल्पी जितेंद्र राठौर ने सेव इन्वायरमेंट का संदेश दिया। सुंदर मनभावन रुप में जितेंद्र ने चार गणपति मूर्तियों को प्रदर्शित किया है, जिनकी उंचाई छह इंच और चौड़ाई पांच इंच है। वजन सौ ग्राम है। जितेंद्र ने बताया कि इन मूर्तियों को मैं काफी लंबे समय से मना रहा था।

बांस और धान के बुरादे से बने गणेश
वहीं धर्मेंद्र रोहर ने बांस और धान के बुरादे से गणेश मूर्ति को तैयार किया है, 40 बाय 40 आकार के गणपति बने हुए हैं। मूर्ति के साथ ही आभूषण, वस्त्र, मूषक और लड्डू भी बांस व धान के बुरादा से बनाया गया है। मूर्ति का वजन दो किलो चार सौ ग्राम है। रोहर की एक मूर्ति प्रदर्शित की गई।

मेसी आर्ट एवं नर्मदा पाषाण, अनुपयुक्त सामग्रियों से बने गणेश भी रहे खास
इसके साथ ही इस प्रदर्शनी में डा नारायण व्यास- शैलचित्र के साथ हस्तकलाओं में श्रीगणेश, उमेश गुप्ता- अष्ट विनायक और मुद्गल पुराणों के गणेश, योगेश गुप्ता- पाषाण की मूर्तियां और सुपारी गणपति, अंकिता रस्तोगी- चित्रकला में श्रीगणेश परिवार, देवेंद्र प्रकाश तिवारी- अनुपयुक्त सामग्रियों में श्रीगणेश, एचएस खान- रियासत काल के स्टांप पर श्रीगणेश, लखन प्रजापित- माटी कला, दुर्गा उन्हाले- सुबबूल फलियों पर कलाएं, सुनील भट्ट- विदेशी माचिसों पर गणपति, विकास दुबे- हैंडमेड पेपर, प्रेरणा- चित्रकला, अंशिका गुप्ता- मेसी आर्ट एवं नर्मदा पाषाण, अरुण सक्सेना- स्टांप पर गणपति, हर्षित यदुवंशी- हेरंब गणेश पेंटिंग, प्रतिया मौर्य-नृत्य गणेश।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story