RGPV भ्रष्टाचार मामले में ABVP ने खोला मोर्चा: मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमकर नारेबाजी, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

ABVP demonstrated
X
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
ABVP protest Against RGPV: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (आरजीपीवी) भ्रष्टाचार मामले में एबीवीपी ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन किया। ABVP के कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

ABVP protest Against RGPV: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के भ्रष्टाचार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने फिर मोर्चा खोल दिया है। ABVP के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में घोटाला मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है। करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले में एक माह पहले 3 मार्च को केस दर्ज हुआ, लेकिन अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने CM मोहन यादव को अपनी मांगें पढ़कर सुनाईं।

आरोपियों को सबूत मिटाने का समय दिया है
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण के चलते नहीं पकड़ा गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भोपाल पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है। इतने लंबे समय तक अपराधियों को सबूत मिटाने का समय दिया गया है। अगर भोपाल पुलिस कमिश्नर उचित कार्रवाई नहीं करते हैं तो हम निर्वाचन आयोग से उनको हटाने की मांग करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी से किस को डर लग रहा है।

पूरा मामला: पांच लोगों के खिलाफ दर्ज है FIR
बता दें कि आरजीपीवी में 19.48 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत और सेवानिवृत्त फाइनेंस अधिकारी ऋषिकेश वर्मा आरोपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इन तीनों की आरोपियों को पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया है। मामले में पुलिस ने अभी तक पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर यूनिवर्सिटी के पैसे को निजी खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है। अब आरोपियों को विदेश जाने से रोकने के लिए लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए भी केंद्र को लिखा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story