बगावत का बनाया रिकॉर्ड: लोकसभा चुनाव से पहले 16 हजार नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस, नरोत्तम बोले-कांग्रेस मुक्त हो रहा मध्य प्रदेश

16000 leaders left Congress in MP
X
नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह और चित्रकूट के पूर्व विधायक प्रेम सिंह के दामाद संजय सिंह को सदस्यता दिलाते भाजपा नेता।
16000 leaders left Congress: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट देेखने को मिल रही है। नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि गुरुवार तक 16000 हजार कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

16000 leaders left Congress: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में नेता तोड़ो अभियान चला रखा है। नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। गुरुवार का आंकड़ा जोड़ दें तो यह संख्या 16 हजार से ज्यादा पहुंच जाएगी।

भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के प्रदेश संयोजक और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मानें तो कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: MP Politcs: कमलनाथ के लिए विधायकी छोड़ने वाले दीपक भी कांग्रेस से रुखसत, इस्तीफे में लिखी भावुक करने वाली बातें, पढ़ें पत्र..

महाकौशल और विंध्य के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद नरोत्तम मिश्रा मीडिया से चर्चा कर रहे थे। कहा, मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। गिनीज बुक रिकार्ड बन जाए तो बड़ी बात नहीं होगी। राहुल गांधी से मेरा कहना है भगदड़ का मजा लिजिए अपने देश में कुछ दिन तो गुजारिए मध्यप्रदेश में।

यह भी पढ़ें: लोकसभा से पहले कांग्रेस में भगदड़: पूर्व सांसद, पूर्व MLA और पूर्व महापौर सहित विंध्य के 37 नेता भाजपा में शामिल, जानें वजह

कमलनाथ के गढ़ में सेंध, 300 नेता भाजपा में आए
MP में गुरुवर का दिन कांग्रेस के लिए घातक साबित हुआ। सुबह विंध्य के तीन दर्जन नेता कांग्रेस में शामिल हुए। शाम को कमलनाथ के करीबी नेताओं में सेंध लगा दी। 2018 में कमलनाथ के लिए विधायकी छोड़ने वाले पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना अपने 300 नेताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story