MP News Live Today: मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें- एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live Today: मध्य प्रदेश में शुक्रवार (13 जून) को कहा क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 13 June 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 13 Jun 2025 12:46 PM
फ्रांस के राजदूत थिएरी माथो से मिले CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को फ्रांस के राजदूत थिएरी माथो से मुलाकात की। थिएरी माथो इस समय भारत यात्रा में हैं। शुक्रवार को भोपाल स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री मोहन यादव शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया।
#WATCH | Bhopal | Madhya Pradesh CM Mohan Yadav meets French Ambassador to India Thierry Matho at CM's residence, Samatva Bhawan.
— ANI (@ANI) June 13, 2025
(Source: CMO) pic.twitter.com/EczvFJyLGP - 13 Jun 2025 9:18 AM
अब 16 जून का मिलेंगे लाड़ली बहनों को पैसे
मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए बड़ा अपडेट है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त को लेकर जो कार्यक्रम पहले 13 जून को होना था, उसे अब 16 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा। जबलपुर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी नई सूचना में साफ कहा है कि 'लाडली बहना एवं महिला सम्मेलन कार्यक्रम अब 16 जून 2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में ग्राम बेलखेडा (तहसील शहपुरा) में आयोजित होगा। - 13 Jun 2025 9:16 AM
डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों का बढ़ा वेतन
मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 2.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वित्त विभाग ने गुरुवार शाम को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। संविदा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 2025 से मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के 22 जुलाई 2023 के सर्कुलर के आधार पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की रिपोर्ट पर यह वृद्धि 2.94 प्रतिशत तय की गई है। यानी अब हर अधिकारी और कर्मचारी को 31 मार्च 2025 की स्थिति में मिल रहे वेतन में 1 अप्रैल 2025 से 2.96 प्रतिशत बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। - 13 Jun 2025 8:59 AM
आज नहीं आएगी बहनों के खाते में राशि
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों को मिलने वाली योजना की राशि शुक्रवार को उनके खाते में नहीं डाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। गुजरात के अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त किए हैं। जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम से सीएम लाड़ली बहनों के खातों में आज योजना की राशि डालने वाले थे। - 13 Jun 2025 8:57 AM
भोपाल जेल में 12 हाई सिक्योरिटी सेल बनेगी
भोपाल सेंट्रल जेल में 69 आतंकी बंद हैं। हाई सिक्योरिटी सेल आतंकियों से भर चुकी हैं। आतंकियों की तादाद यहां इतनी हो चुकी है कि सेल छोटी पड़ने लगी हैं। अब जेल में 12 नई हाई सिक्योरिटी सेल का निर्माण कराया गया है। जिसके लिए 1.20 करोड़ का बजट पारित हुआ था। करीब दो साल में यह हाई सिक्योरिटी सेल बनकर तैयार हुई हैं। जल्द ही इनमें कुख्यात आतंकियों को शिफ्ट किया जाएगा। - 13 Jun 2025 8:54 AM
एमपी में ऐसा रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी है। सूरज के तेवर तीखे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, गुना और अशोकनगर में लू का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है। 15 और 16 जून को भारी बारिश का होने के आसार हैं।
