MP News Live Today: मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें- एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live Today: मध्य प्रदेश में शुक्रवार (13 जून) को कहा क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 13 June 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 13 Jun 2025 10:36 PM IST
ग्वालियर में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत
ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच एक घर की दीवार टिन शेड पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बहोड़ापुर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र शर्मा के अनुसार यह दुखद घटना शाम करीब 4:30 बजे हुई।
- 13 Jun 2025 9:56 PM IST
मध्य प्रदेश-फ्रांस त्रिपक्षीय समझौता: संस्कृति और पर्यटन सहयोग को नई उड़ान
मुख्यमंत्री निवास में भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ, प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला और अलायंस फ्रांसेज डी भोपाल के अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता मध्य प्रदेश को भारत-फ्रांस सांस्कृतिक और पर्यटन सहयोग के नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे फ्रांस के साथ व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। एमओयू की वैधता तीन वर्षों की होगी जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकेगा।
- 13 Jun 2025 9:55 PM IST
जबलपुर इंटरनेशनल फ्रॉड मामला: दो आरोपियों को समन
जबलपुर की एमजी वेल्स सॉल्यूशन कंपनी पर कनाडा की क्रिस्टल माइंड कंपनी से 90 हजार अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि कंपनी ने ऑयल फील्ड के स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति का करार कर भुगतान लेने के बावजूद न माल भेजा, न पैसे लौटाए।
अदालत ने कंपनी के डायरेक्टर रविंद्र सिंह बावा और सेल्स मैनेजर ई.डी. मूर्ति के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 420, 409, 467, 468 समेत कई धाराओं
विशेष रूप से ई.डी. मूर्ति पर फर्जी इनवॉइस और दस्तावेज़ कूटरचना के गंभीर आरोप हैं। मामला 17 मई 2022 को दर्ज हुआ था, अतः सीआरपीसी के तहत ही सुनवाई जारी रहेगी।
जिला अदालत ने 30 जुलाई 2025 को अगली पेशी तय करते हुए दोनों आरोपियों को समन जारी किया है।
- 13 Jun 2025 8:17 PM IST
ग्वालियर में तेज हवाओं के साथ बारिश
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। अचानक बदले मौसम ने लोगों को तपती धूप से कुछ सुकून दिया, हालांकि कुछ क्षेत्रों में धूलभरी हवाएं भी देखने को मिलीं।
#WATCH मध्य प्रदेश: ग्वालियर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। pic.twitter.com/UGCr3h8QDb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2025 - 13 Jun 2025 5:59 PM IST
मेघालय हनीमून केस: सोनम और राज के नार्को टेस्ट की मांग
इंदौर: मेघालय हनीमून केस मृतक राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने आरोपी सोनम और राज कुशवाह का नार्को एनालिसिस टेस्ट कराए जाने की मांग की है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी कुशवाह (20) सहित पांच लोगों को पिछले महीने उत्तर-पूर्वी राज्य में राजा रघुवंशी (29) की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है। वे सभी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं और एक एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
- 13 Jun 2025 5:35 PM IST
रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- न 'राम' बचेगा, न 'लक्ष्मण'
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह के निष्कासन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह सोनिया गांधी परिवार की गुलाम बन चुकी है, जिसमें न तो ‘राम’ बचेगा, न ‘लक्ष्मण’।
शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में सत्य बोलने की हिम्मत नहीं है और पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपने परिवार को आगे बढ़ाने में व्यस्त हैं।
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर कांग्रेस की आलोचना पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कभी प्रशिक्षण होता ही नहीं। भाजपा राष्ट्रवाद और सेवा के मूल्यों का प्रशिक्षण देती है।
फारूक अब्दुल्ला के पीएम मोदी की तारीफ करने का हवाला देते हुए शर्मा ने कहा कि अब तो विपक्षी नेता भी पीएम मोदी और सेना की सराहना कर रहे हैं। कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है।
- 13 Jun 2025 5:32 PM IST
रीडर और स्टेनो के होंगे ट्रांसफर; PHQ ने जारी किए निर्देश
भोपाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए IG-SP ऑफिस, रेंज, और थाना स्तर पर वर्षों से तैनात बाबू, रीडर, स्टेनो और उनके सहायक कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। 13 जून 2025 को जारी इस आदेश में कहा गया है कि विभागीय पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है।
- 13 Jun 2025 5:31 PM IST
भाजपा का मेगा प्रशिक्षण शिविर 14 जून से पचमढ़ी में
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में 14 जून से पचमढ़ी में तीन दिवसीय मेगा प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। इसमें सभी सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव तीनों दिन मौजूद रहेंगे। मूंग खरीदी पर कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के साथ है, जबकि कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने लक्ष्मण सिंह के निष्कासन को कांग्रेस का आंतरिक मामला बताया।
- 13 Jun 2025 4:40 PM IST
इंदौर: देपालपुर तहसीलदार सहित 3 कर्मचारी निलंबित
इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र में सीमांकन में देरी राजस्व अफसरों को भारी पड़ी। संभाग कमिश्नर दीपक सिंह और प्रभारी कलेक्टर गौरव बेनल ने देपालपुर तहसीलदार जगदीश रंधावा सहित 3 कर्मचारियों को निलंबित किया है। इस मामले में पटवारी अल्केश गुप्ता और लिपिक रीना कुशवाहा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पूर्व से निलंबित राजस्व निरीक्षक नरेश विवलकर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
- 13 Jun 2025 1:37 PM IST
नरसिंहपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश): नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई, जबकि चार अन्य बुरी तरह झुलस गए। यह हादसा करीब सुबह 11 बजे श्री पैलेस गार्डन में हुआ, जहां शादी समारोह की तैयारी चल रही थी।