Arjuna Award: पैरालंपिक खिलाड़ी धर्मवीर नैन अर्जुन अवॉर्ड से होंगे सम्मानित, नौकरी के सवाल पर सीएम सैनी ने क्या कहा ?

Sonipat Paralympic Players
X
पैरालंपिक खिलाड़ी धर्मवीर और हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन।
Sonipat Paralympic Players: हरियाणा के रहने वाले पैरालंपिक खिलाड़ी धर्मवीर और अभिषेक नैन को अर्जुन अवॉर्ड से 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा।

Sonipat Paralympic Players: पैरालंपिक खिलाड़ी धर्मवीर और हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन में 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा धर्मवीर को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। इस अवसर पर धर्मवीर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, एक खिलाड़ी का सपना होता है कि उसे ओलंपिक में अर्जुन अवॉर्ड या खेल रत्न से सम्मानित किया जाए। इसके बाद धर्मवीर ने नौकरी ना मिलने पर दुख भी जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अर्जुन अवार्ड मिलने की खुशी है, लेकिन इसके साथ ही उन्हें नौकरी मिल जाती तो उनकी खुशी दोगुनी हो जाती।

धर्मवीर और अभिषेक नैन की उपलब्धियां

धर्मवीर नैन के साथ खिलाड़ी अभिषेक नैन को भी 17 जनवरी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अभिषेक नैन राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वरऔर एशियन खेलों में गोल्ड मेडल विजेता रहे हैं। 2003 में अभिषेक धनराज पिल्ले अवार्ड फॉर बेस्ट फॉरवर्ड ऑफ द ईयर भी रह चुके हैं। दूसरी तरफ धर्मवीर नैन 2016 में रियो और 2021 में टोक्यो पैरा ओलंपिक में शामिल हुए हैं। धर्मवीर ने साल 2018 में जकार्ता में क्लब थ्रो में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। 2024 में जापान के कोबे में विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता था। इसके अलावा उन्हें 2024 में प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा गया।

नौकरी पर धर्मवीर ने क्या कहा ?

मीडिया से बात करते हुए नौकरी ना मिलने पर धर्मवीर ने कहा कि, सरकार ने किस आधार पर कुछ खिलाड़ियों को क्लास वन की नौकरी दी है? जिन खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिली, तो उन्हें क्यों नौकरी नहीं दी गई। उन्होंने आगे कहा कि 2018 के एशियन गेम्स में जिन खिलाड़ियों ने मेडल जीता था, उन्हें क्लास वन की नौकरी दी गई थी। धर्मवीर ने कहा कि उन्हें 2018 में एशियाई गेम में सिल्वर मेडल जीता था, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली थी।

Also Read: हरियाणा के इन दो खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, एक हैं बीजेपी नेता की पत्नी, तो दूसरा है किसान का बेटा

सीएम सैनी ने दिया आश्वासन

धर्मवीर ने कहा कि इस मामले पर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। उस दैरान सीएम सैनी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह 10 जनवरी को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में नौकरी ना मिलने के मुद्दे पर चर्चा करते हुए इस पर फैसला लिया जाएगा। सीएम सैनी ने धर्मवीर नैन को नौकरी देने का आश्वासन दिया है।

Also Read: हरियाणा की शान बनी ओलंपियन मनु भाकर, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, नाम किए कई रिकॉर्ड्स

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story