A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Dera Jagmalwali Gaddi Dispute: सिरसा में कुछ दिन पहले डेरा जगमालवाली में डेरा प्रमुख महाराज बहादुर चंद वकील का निधन हुआ था। जिसके बाद दो पक्षों के बीच गद्दी का विवाद चल रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बता दें कि आज गुरुवार की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। वहीं, इस दौरान बल्क एसएमएस भेजने पर भी रोक लगाई गई है। हालांकि, ब्रॉडबैंड और लीज लाइन का इंटरनेट सेवा जारी रहेगा। इसके साथ ही कॉल भी की जा सकती है।

एडिशनल चीफ ने जारी किया आदेश

जिले में आज डेरा प्रमुख की रस्म पगड़ी है। गद्दी को लेकर विवाद और न बढ़े, इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है। इस बारे में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने सिरसा के डीसी को लेटर लिखकर नेट बंद करने के आदेश दिए थे। इस आदेश में कहा गया था कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

दो पक्षों के बीच हुई थी फायरिंग

दरअसल, डेरा जगमालवाली के संत वकील साहब का 1 अगस्त को निधन हो गया था। इसके बाद से ही उनकी गद्दी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इस बीच 2 पक्षों में फायरिंग भी हुई थी, लेकिन अभी तक गद्दी को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है।

Also Read: डेरा जगमालवाली मामला, परिवार के बाद करीब 2 दर्जन पंचायतें आई सामने, संत वकील का फैसला होगा मान्य 

सेवक सूफी और भतीजे के बीच लड़ाई

जहां एक तरफ डेरा प्रमुख महाराज बहादुर चंद वकील के निधन के बाद डेरे के मुख्य सेवक सूफी गायक महात्मा बीरेंद्र सिंह गद्दी पर अपना दावा ठोंक रहे हैं। वहीं, डेरामुखी के भतीजे अमर सिंह वसीयत उनकी मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। फिलहाल ये दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ हैं। अब देखना यह है कि आखिरकार आज कौन इस गद्दी के मालिक बनता है।