लव मैरिज के बाद भी लड़ाया इश्क: BF संग फरार हुई महिला, पति बोला- 4 साल पहले फेसबुक पर मिले थे हम दोनों

Woman Run Away Her Lover In Panipat
X
पानीपत में प्रेमी संग फरार हुई महिला।
हरियाणा के पानीपत में एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसके पति का कहना है कि उसने तीन साल पहले अपनी फेसबुक वाली गर्लफ्रेंड से शादी की थी, लेकिन उसका अफेयर राजस्थान के युवक से भी था।

Panipat News: हरियाणा के पानीपत शहर से एक महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी, इसके बाद भी उसे दूसरे युवक से प्यार हो गया और वह अपनी डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर अपनी प्रेमी के साथ चली गई। फिलहाल, पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला चांदनीबाग थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवक अपने परिवार के साथ पानीपत के सेक्टर 24 में रहता है। उसने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के खुशीनगर जिले का रहने वाला है और 20 साल से यहां किराए के मकान में रह रहा है। युवक ने बताया कि 16 नवंबर को जब वह घर पर खाना खाने के लिए आया तो उसकी पत्नी घर नहीं मिली। उसकी डेढ़ साल की बेटी घर पर ही थी। उसने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन उसका फोन भी बंद था।

इसके बाद उसने पड़ोसियों से पूछताछ की। हालांकि, उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद उसे शक हुआ और उसने घर पर रखा सामान चेक किया। आरोप है कि घर से 25 हजार कैश और अन्य दस्तावेज गायब थे। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दी।

ये भी पढ़ें-हरियाणा में टैक्स फ्री हुई द साबरमती रिपोर्ट: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान, खुद भी मंत्रियों संग देखी फिल्म

पति बोला -फेसबुक पर हुई थी दोस्ती फिर कर ली शादी

युवक ने पुलिस को ये भी बताया कि उसकी करीब 4 साल पहले फेसबुक पर उसकी पत्नी से दोस्ती हुई थी। दोनों ने आपस में नंबर शेयर किया और बातचीत करनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने तीन साल पहले लव मैरिज कर ली थी। युवक का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता लगा कि पत्नी का दूसरे युवक से भी अफेयर है और वह राजस्थान का रहने वाला है। इसलिए, उसे पूरा भरोसा है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

ये भी पढ़ें- Municipal Elections: हरियाणा में जनवरी हो सकते हैं निकाय चुनाव, CM सैनी ने मंत्रियों और विधायकों को सौंपी ये जिम्मेदारी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story