A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Bahadurgarh: गांव मांडोठी में सुबह सैर करने निकले 20 वर्षीय युवक का शव एनसीआर माइनर से बरामद हुआ। उसके हाथ व पैर बंधे हुए थे और मुंह से खून व नाक से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। इसके साथ ही तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा शुक्रवार शाम शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस मामले में हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

सुबह दौड़ लगाने घर से निकला था युवक

पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे ऋतिक दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। वह घर नहीं लौटा तो दोनों अखाड़ों और आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सीसीटीवी खंगाले गए तो ऋतिक बूस्टर वाले रास्ते से पैदल खेतों की तरफ अकेला जाता दिखाई दिया। फिर वे एनसीआर नहर पर पहुंचे। गांव के ही अरविंद, हन्नी और अरविंद्र नहर में उसकी तलाश करते रहे। कुछ देर बाद ऋतिक की लाश पानी में मिली। उसे बाहर निकाला तो सभी चौंक गए। उसके हाथ-पैर डाटा केबल व जूते के फीतों से बंधे हुए थे। उसके मुंह पर भी चोट के निशान थे। उसके मुंह से खून व नाक से झाग निकले हुए थे। अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध ऋतिक को नहर में डालकर पानी में डुबोकर हत्या करने और लाश को खुर्द-बुर्द करने के लिए पुलिस ने केस दर्ज किया है।

एलपीजी गैस सिलंडरों की डिलीवरी करता है मृतक का पिता

ग्रामीणों ने बताया कि अशोक एलपीजी गैस सिलेंडरों की डिलीवरी करता है और ऋतिक अपने पिता की इसमें मदद करता था। वह अशोक का इकलौता बेटा था और उसकी बहन की शादी हो चुकी है। चौकी प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार मृतक के पिता अशोक के बयान पर केस दर्ज किया गया है। तीन चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा देर शाम शव का पोस्टमार्टम किया गया है। वारदात को अंजाम देने वालों की जल्द पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।