A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Jind: श्याम नगर में पति हरिद्वार गया हुआ था, उसके पीछे से पत्नी ने संदिग्ध हालात में अपने मकान में फांसी का फंदा लगा लिया। पति जब हरिद्वार से लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका हुआ पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा शव
श्याम नगर निवासी विकास की पत्नी नेहा का शव बीती देर शाम उसके मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना का उस समय पता चला, जब विकास हरिद्वार से अपने घर लौटा। आवाज देने पर जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कुछ अनहोनी का संदेह हुआ। जब दरवाजे को तोड़ कर देखा तो नेहा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
मृतका ने फांसी क्यों लगाई, नहीं हुआ खुलासा
विकास ने कहा कि उसकी शादी लगभग दो साल पहले मूलत: बिहार हाल आबाद पंजाब निवासी नेहा के साथ हुई थी। वह तीन दिन पहले कार्यवश हरिद्वार चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। महिला ने फांसी लगा कर जान क्यों दी, इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना के जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि मृतका व उसका पति परिवार से अलग रहते थे। मृतका का पति बाहर गया हुआ था। जब वह घर लौटा तो उसे घटना के बारे में पता चला। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
