A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
हरियाणा के रेवाड़ी जिले से रिश्तों के उलझाव और धोखे की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां छह महीने से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला अचानक अपने चौथे प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि उक्त महिला पहले ही अपने दो पतियों को छोड़ चुकी है। इस मामले में अब कसौला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पत्नी की मौत के बाद शुरू हुआ था रिश्ता
शिकायतकर्ता सोमदत्त के अनुसार जुलाई 2023 में उसकी पत्नी का देहांत हो गया था। अकेलेपन के बीच उसकी मुलाकात झज्जर के एक गांव की रहने वाली पूजा से हुई, जो उसके भाई की पत्नी की भतीजी लगती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब 6 महीने पहले पूजा अपने 5 साल के बेटे के साथ सोमदत्त के घर आकर लिव-इन पार्टनर के तौर पर रहने लगी। सोमदत्त पेशे से ड्राइवर है और अपने माता-पिता के निधन के बाद भाई के साथ संयुक्त परिवार में रहता है।
फोन पर कहा 'सो रही हूं
8 फरवरी को सोमदत्त काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था। रात करीब 10 बजे उसने घर पर फोन किया तो पूजा ने सामान्य बातचीत की और कहा कि वह सोने जा रही है। लेकिन जब सोमदत्त रात साढ़े 12 बजे दिल्ली से वापस लौटा, तो घर के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। अंदर जाकर देखा तो न केवल पूजा गायब थी, बल्कि उसका कीमती सामान भी वहां से नदारद था।
दो पतियों को छोड़ चुकी है महिला
सोमदत्त का आरोप है कि पूजा का अतीत काफी विवादित रहा है। वह कथित तौर पर दो शादियां कर चुकी है और दोनों पतियों को छोड़ चुकी है। सोमदत्त के साथ रहने से पहले भी उसके संबंधों की चर्चा रही है। युवक को अंदेशा है कि वह किसी चौथे व्यक्ति के साथ योजनाबद्ध तरीके से भागी है।
पुलिस कर रही है जांच
घटना की रात सोमदत्त की भाभी और भतीजी भी साथ थे, लेकिन वे दूसरे घर में सोने चले गए थे, जिसका फायदा उठाकर महिला फरार हो गई। कसौला थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है। पुलिस अब महिला की तलाश कर रही है।
