A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
हरियाणा: प्रदेश में आमतौर पर मौसम साफ व शुष्क बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सम्पूर्ण इलाके में उत्तर पश्चिमी दिशा की हवाएं चल रही है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है। इसकी वजह से आमजन को ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सम्पूर्ण इलाके में ठंड व कोहरा अपने तेवरों को दिखाएगा। रात का तापमान भी घटकर 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी
बता दें कि कमजोर पश्चिमी मौसम प्रणालियों से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम शुष्क व साफ बना हुआ है। पश्चिमी उत्तरी हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे सुबह ठंड पड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ किसान बारिश की बाट देख रहा है, क्योंकि उन्हें फसलों हेतु सिंचाई की दरकार हो रही है। लेकिन आने वाले आठ से 10 दिनों के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
28 से 30 नवंबर तक दिखेगा कोहरा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली के कुछ हिस्सों में 28 से 30 नवंबर के दौरान कोहरा देखने को मिल सकता है, इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही 29 व 30 नवंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभवाना हैं। जिसके कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी की गतिविधियां हो सकती है। यह पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना हैं। दिसम्बर का आगाज ठंड व कोहरे के साथ होगा।
