A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Sonipat: जिले में बुधवार को बादलों ने 20 मिनट तक पानी बरसा कर मानसून का नाम कर दिया, जिसकी वजह से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं किसानों ने धान की फसल के लिए बारिश को फायदेमंद बताया। जबकि बारिश के बावजूद तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, क्योंकि दोपहर तक बारिश आने से पहले जिले में गर्मी बनी हुई थी। हालांकि अभी तक मानसून फीका ही रहा है। पिछले साल से तुलना करें तो इस साल केवल आठवां हिस्सा बारिश ही दर्ज की गई है। इतना ही नहीं, छिटपुट कहीं-कहीं बारिश हुई है, कई क्षेत्र अभी भी बारिश से वंचित हैं। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने आगामी तीन दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार जताए हैं।
20 मिनट तक बरसे बदरा, तापमान बढ़ा
गोहाना में दोपहर पूर्व तो सोनीपत शहर में दोपहर बाद करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि बारिश के बावजूद जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। जिले में औसतन 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
समय से पहले मानसून आया, फिर भी कम बारिश
बता दें कि जिले में प्री मानसून हर साल जून के दूसरे सप्ताह तक दस्तक देता था, जबकि मानसून की दस्तक जुलाई माह के पहले सप्ताह तक होती थी। इस बार जिले में प्री मानसून 18 से 22 जून के बीच रहा। इस समयावधि में कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बारिश हुई। जबकि मानसून ने समय से पहले 28 जून को जिले में दस्तक दे दी, लेकिन अब तक उसकी शुरूआत धीमी रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो गत वर्ष 10 जुलाई तक जिले में 455 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। जबकि इस बार 10 जुलाई तक महज 50 एमएम तक ही बारिश हुई है।
जिले में मानसून की धमकी शुरूआत
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जिले में मानसून की शुरूआत धीमी रही है। बुधवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। आगामी तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
