मौसम अलर्ट: उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से 25 नवंबर को बढ़ेगी ठंड, प्रदेश में छा सकती धुंध या स्मॉग

People moving towards their destination as the weather is clear.
X
मौसम साफ होने से अपने गंतव्य की तरफ जाते लोग।
हरियाणा में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम साफ हो गया। 25 नवंबर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक ठंड बढ़ सकती है।

हरियाणा: पिछले कई दिनों से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम साफ हो गया और धूप निकलने से विजिबिलिटी में सुधार हुआ है। उत्तर पश्चिमी हवाओं से मौसम में बदलाव साफ नजर आया। रात के तापमान में ठंडक बनी हुई है, वहीं स्मॉग व प्रदूषण (Pollution) में कमी आई है। रविवार से हलकी गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने से बादलवाई की संभावना है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के बाद अलसुबह व रात्रि को धुंध या स्मॉग की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

फसलों की कटाई का काम प्रभावित

शनिवार को दिनभर अच्छी धूप खिली रही। रात के समय आने वाली ओस तथा दिन में स्मॉग के कारण धूप कम निकलने से धान की खड़ी फसल व अवशेषों में नमी की मात्रा अधिक हो रही है। ऐसे में फसल कटाई व अवशेषों के प्रबंधन का काम प्रभावित हो रहा है, क्योंकि नमी अधिक होने से कंबाइन व बेलर दोनों ही नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में किसान परेशान नजर आ रहे है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बासमती धान कटाई का 30 फीसदी काम बाकी

बासमती धान की कटाई चल रही है। कृषि विभाग (Agriculture Department) के अधिकारियों के अनुसार फतेहाबाद में बासमती धान कटाई का 30 फीसदी काम बाकी है तथा 10 फीसदी ऐसे खेत हैं जिनमें फसल के अवशेष पड़े हैं, जिनमें किसान गांठें बनाएंगे या सुपर सीडर मशीनों से गेहूं बिजाई करेंगे। क्षेत्र में अब तक गेहूं की बिजाई का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अब बिजाई चल रही है। 25 नवंबर के बाद पछेती बिजाई शुरू होगी, जो 10 दिसंबर तक चलेगी।

एलर्जी-आंखों में जलन की दिक्कत

पिछले 20 दिन से फसल अवशेषों का धुंआ अधिक होने के कारण एलर्जी व सांस के रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों में ऐसे रोगियों की ओपीडी 20 फीसदी तक बढ़ी हुई है। इनके अलावा भी आम लोगों को आंखों में जलन की दिक्कत है। जहरीले धुंए से लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 25 नवंबर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

27 नवंबर तक मौसत रहेगा खुश्क

कृषि मौसम विज्ञान विभाग एचएयू हिसार के विभागध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 27 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में हल्की गति से उत्तर पूर्वी हवाएं चल रही है। ऐसे में वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह व रात्रि को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं स्मॉग की स्थिति बनने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। 25 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story