मौसम अलर्ट: आकाश में छाए बादल, भीषण गर्मी व हीट वेव से राहत, बूंदाबांदी के बने आसार

Fields ready for paddy cultivation due to rain.
X
बारिश के चलते धान को लेकर तैयार खेत। 
हरियाणा में प्री मानसून के चलते पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव ने भीषण गर्मी तथा हीट वेव से काफी हद तक राहत दी। बादलों के छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा।

Haryana: प्री मानसून के चलते पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव ने भीषण गर्मी तथा हीट वेव से काफी हद तक राहत दी है। बादलों के छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हवा की गति कम होने से मौसम में बनी उमस ने जरूर कुछ परेशान किया। बादलों के छाने से बूंदाबांदी के आसार बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना है। किसान खेतों को तैयार कर धान की रोपाई करें।

गर्मी व हीट वेव से मिली राहत, उमस भरा हुआ मौसम

शुक्रवार को दिन का आगाज आंशिक बादलवाई के बीच झांकते सूरज के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को मौसम ने करवट ली और आकाश में बादल छा गए। हवा की गति कम रही और बूंदाबांदी के आसार बन गए। तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके साथ मौसम में उमस भी बन गई। हालांकि मौसम में आए बदलाव ने गर्मी तथा हीट वेव से काफी हद तक राहत दी है।

28 जून को मानसून के दस्तक देने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार जिस रफ्तार से मानसून आगे बढ़ रहा है, उसके 28 जून को दस्तक देने की संभावना है। हालांकि इस दौरान आकाश में बादलवाई भी बनी रहेगी। तापमान में भी इजाफा होगा। साथ में मौसम में उमस भी बढे़गी, जिसके चलते गर्मी महसूस होगी। 27 जून तक अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच बना रहेगा। हवा की गति में उतार चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि किसानो को बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

प्री मानसून के चलते मौसम में आया बदलाव

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि प्री मानसून के चलते मौसम में बदलाव आया है, जिसने गर्मी तथा हीट वेव से राहत दिलाई है। 28 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इस दौरान कुछ तापमान में इजाफा भी होगा। साथ में उमस भी बनेगी। किसान खेतों को तैयार रखें और धान की रोपाई कर सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story