Vinesh Phogat: विनेश फोगाट कुश्ती में पक्का वापसी करेंगी! बजरंग पुनिया ने भी दिया 'घर वापसी' का संकेत

vinesh phogat comeback in wrestling
X
विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया
कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सप्ताह में तीसरी बार कुश्ती में वापसी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। यही नहीं, बजरंग पुनिया भी कुश्ती की दुनिया को नहीं भूला पा रहे हैं।

हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट कुश्ती में वापसी कर सकती हैं। यह दावा हम नहीं बल्कि विनेश फोगाट के प्रशंसक कर रहे हैं। दरअसल, विनेश फोगाट ने एक सप्ताह में तीसरी बार ऐसा संकेत दिया है, जिससे कुश्ती की दुनिया में उनकी वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

यही नहीं, विनेश फोगाट के विश्वसनीय साथी बजरंग पुनिया भी कुश्ती लड़ने को लेकर तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो दोनों कांग्रेसी नेता दोबारा से रेसलर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। सबसे पहले विनेश फोगाट की बात करते हैं, जिन्होंने एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार ऐसा संकेत दिया है, जिससे उनकी कुश्ती में वापसी को लेकर दावे किए जा रहे हैं।

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेरिस ओलंपिक 2024 की एक तस्वीर शेयर की है। इस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने 100 ग्राम वजन अधिक होने के चलते मेडल गंवा दिया था। उन्होंने सिल्वर मेडल के लिए अपील भी की, लेकिन नहीं मानी गई। ऐसे में दुखी होकर विनेश फोगाट ने कुश्ती से ही संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामकर जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। जनता ने उन पर आशीर्वाद बरसाया, जिसके चलते उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल कर ली। अब विनेश फोगाट विधायक की भूमिका में हैं, लेकिन वे रेसलर की भूमिका को नहीं भूला पा रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने सप्ताह में तीसरी बार ऐसा संकेत दिया है, जिससे उनके कुश्ती की दुनिया में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

विनेश फोगाट ने इंस्टाग्राम पर पेरिस ओलंपिक 2024 की तस्वीर शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। विनेश फोगाट ने लिखा, 'मान लिया तू है आज थक गया, मान लिया तू है आज घायल परिंदा, पर हौसला तुझमें अब भी बाकी है, लक्ष्य के लिए अब भी तू है जिंदा।' उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का गाना भी लगाया है। यह पोस्ट देखकर उनके प्रशसंक बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। यूजर्स narensangwan ने तो अगले ओलंपिक के लिए बधाई दे दी है। इसी प्रकार अन्य यूजर्स भी विनेश फोगाट के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

बजरंग पुनिया भी कुश्ती को मिस कर रहे

कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया भी कुश्ती को मिस कर रहे हैं। यही वजह है कि बजरंग पुनिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा ही संकेत दे दिया है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हर असफल प्रयास जीत और सफलता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है!' उनकी इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक भी प्यार लूटा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह दोनों दिग्गज अपने प्रशंसकों की उम्मीदों को पूरा करते हैं या नहीं।

भारत ने ओलंपिक की मेजबानी का प्रस्ताव रखा

बता दें कि भारत ने 2036 में होने वाले ओलंपिक और पैरांलपिक खेलों के लिए मेजबानी करने का प्रस्ताव रख दिया है। भारतीय ओलंपिक संघ ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को आशय पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने भारत की ओर से 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए अधिकारिक रूप से मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाई है।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की 'घर वापसी' की अटकलें तेज, जानिये ऐसा क्या कहा?

इसके अलावा अन्य नौ देशों ने भी मेजबानी करने में रूचि दिखाई है। जानकारों की मानें तो भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, लिहाजा मेजबानी का मौका भारत को मिल सकता है। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने भी भारत की ओर से ओलंपिक के लिए मेजबानी करने के दावे को मजबूत बताया है। ऐसे में यह दावा मजबूत लग रहा है कि 2036 ओलंपिक और पैरांलपिक खेल की मेजबानी का मौका भारत को मिलना तय है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story