A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana Assembly Election: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने आज कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। विनेश और बजरंग आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, जिसके बाद दोनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इसको लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है। लेकिन जनता के मन में एक सवाल था कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आखिर किस सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। इसका जवाब मिल गया है।
किस सीट से लड़ने वाली हैं विनेश
कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से जानकारी आई है कि विनेश फोगाट चरखी दादरी से चुनाव नहीं लड़ने वाली है। कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस विनेश को चरखी दादरी से उतारेगी, क्योंकि यहां विनेश का ससुराल है। लेकिन कांग्रेस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, विनेश जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं। बताते चलें कि जुलाना विनेश फोगाट का मायके है, उनकी शादी चरखी दादरी में हुई है। ऐसे में विनेश अपने मायके के विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाली हैं। दूसरी ओर बजरंग पूनिया की बात करें, तो वह चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं।
ये भी पढ़ें;- विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया ने कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले क्यों छोड़ी Railway की नौकरी, आखिर क्या कहता है नियम?
71 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग पूनिया सिर्फ कांग्रेस के लिए कैंपियन करते नजर आएंगे, वह किसी सीट पर से चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं। यह थोड़ा झटका देने वाली खबर जरूर है कि कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद भी पूनिया को चुनावी मैदान में क्यों नहीं उतारा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस की ओर से ये आधिकारिक जानकारी नहीं है, यह सूत्रों के हवाले से पता चला है। लेकिन कांग्रेस जल्द ही चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर देगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस 90 सीटों में से 71 सीटों का फैसला कर चुकी है कि टिकट किसे दिया जाएगा, ऐसे में कांग्रेस जल्द ही पहली सूची भी जारी कर देगी।
ये भी पढ़ें:- हरियाणा विधानसभा चुनाव: जब विनेश और बजरंग ज्वाइन कर रहे थे कांग्रेस, बाहर हो रहा था विरोध प्रदर्शन
