A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana Famous Food: सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है और ऐसे में लोग खाने को लेकर काफी सजग रहते हैं। लोग ऐसा खाना खाना पसंद करते हैं जो उनके शरीर को स्वस्थ और स्फूर्तिमान रखे। आज हम आपको हरियाणा की कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताने वाले हैं, जो हैं तो बिल्कुल देसी लेकिन आपके मन को भा जाएंगी और साथ ही आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद रहने वाली हैं। ये आपके दिमाग और शरीर की शक्ति दोनों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

अलसी की पिन्नी

हरियाणा और पंजाब में अलसी की पिन्नी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। सर्दियों में पिन्नी के रूप में अगर अलसी का इस्तेमाल किया जाए तो ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। अलसी औषधीय गुणों से भरपूर रहती है और साथ ही शरीर को भी काफी फुर्तीला बनाती है। अगर आपने अब तक अलसी की पिन्नियां नहीं खाई हैं, तो आज ही घर पर बनाएं, खुद खाएं और औरों को भी खिलाएं।

अलसी की पिन्नी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

अलसी की पिन्नियां बनाने के लिए आपको 4 कप अलसी, 4 कप आटा, आधा किलो देसी घी, 4 कप गुड़, एक कप बादाम, एक कप काजू, एक चम्मच पिस्ता, 100 ग्राम गोंद 12 से 15 इलायची और एक चम्मच किशमिश लेनी हैं। 

कैसे बनाएं स्वादिष्ट पिन्नियां

सबसे पहले आपको अलसी को अच्छी तरह साफ करके लेना है। गैस पर मीडियम आंच पर एक कड़ाही रखकर उसमें अलसी को अच्छी तरह से भून लेना है। अलसी के तड़कने पर फ्लेम को बंद कर दें और मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से अलसी को पीस लें। अब कड़ाही में दो कप घी डालकर गर्म करें और फिर उसमें गेहूं का आटा डालकर उसे ब्राउन होने तक भून लें। अब आटे को अलग बर्तन में निकाल लें। 

अब आपको गोंद लेना है और उसे भी घी में अच्छी तरह फ्राई कर लेना है। गोंद के फूलने और हल्के भूरे रंग के होने के बाद उसे एक बर्तन में निकाल लें। अब इसे बारीक कर लें। अब पिसी हुई अलसी को घी में डालकर धीमी आंच में पकाएं। जब अलसी से खुशबू आनी शुरू हो जाए, तो उशे अलग बर्तन में निकाल लें। मीडियम फ्लेम पर कड़ाही में आधा कप पानी डालकर उसे अच्छी तरह से गर्म कर लें और पानी गर्म होने पर उसमें गुड़ को फोड़कर डाल दें। गुड़ के अच्छी तरह घुलने के बाद चेक करते रहें और एक तार की चाश्नी बनने पर गैस बंद कर दें।

इस चाशनी में भुना हुआ गेहूं का आटा, अलसी, मेवे, इलायची पाउडर, और गोंद आदि को अच्छी तरह मिला लें। जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो इसे हाथों से दबा-दबाकर लड्डू बना लें। इन्हें आप कई दिनों तक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं। जब भी आपका मन करे तब आप इन स्वादिष्ट पिन्नियों का स्वाद ले सकते हैं। 

चूरमा शरीर को रखें दुरुस्त

सर्दियों के मौसम में हरियाणा, राजस्थान में चूरमा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाई है। इसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। इस सर्दी अगर आप भी अपने शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आज ही ट्राय करें। 

कैसे बनाएं चूरमा

चूरमा बनाने के लिए आपको एक कप आटा, 6 चम्मच घी, 3 चम्मच पिसा हुआ गुड़ या चीनी और पानी लेना है। सबसे पहले आपको एक कप गेहूं का आटा लेना है। फिर उसमें 1 बड़ा चम्मच देसी घी और कुछ मात्रा में पानी मिलाना है। इसके बाद इसमें थोड़ा-छोड़ा पानी डालते हुए गूथ लेना है। आटे को मीडियम रखना है, न ही ज्यादा सख्त और न ही ज्यादा नरम। अब इसके छोटी-छोटी लोई बनानी हैं।

अब इन्हें रोटी की तरह बेल कर मीडियम फ्लेम पर रोटी की तरह सेंक लेना है, मगर याद रहे कि रोटी क्रिस्पी होनी चाहिए। अब गरमागरम रोटियों को एक प्लेट में डालकर बारीक क्रश कर लेना है। अब 3 चम्मच घी डालकर उसमें गुड़ या चीनी मिलाएं। अब आप इसे चाहें तो लड्डू के शेप में बना लें या तो पाउडर ही रहने दें। इसके बाद आप इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर दो दिनों तक चाव से खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: हरियाणवी अंदाज में बनाएं लड्डू, चूरमा और बाजरे की खिचड़ी, मेहमान भी चाट लेंगे अंगुलियां; पढ़िये रेसिपी