Haryana : सर्दी के मौसम को देखते हुए शिक्षा निदेशालय की तरफ से सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में एक से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। इस दौरान प्रदेशभर के सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। अगर कोई स्कूल आदेशों की पालना नहीं करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।











