A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव में बस कुछ ही दिनों का समय बाकी है। प्रदेश में राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिरसा और कुरुक्षेत्र लोकसभा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी विजय संकल्प रैली को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशी अशोक तंवर और नवीन जिंदल के लिए वोट मांगे।
पाकिस्तान का डर दिखाने वाले वहां जाकर भीख मांगें- योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। सीएम योगी ने कांग्रेस नेता के बयान पर कहा कि पाकिस्तान का डर दिखाने वाले पाकिस्तान चले जाएं और वहां जाकर भीख मांगें।
आपकी प्रॉपर्टी बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों में बांट देंगे
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस विरासत पर टैक्स लगाने की बात कर रही है, ये विरासत टैक्स औरंगजेब वाला जजिया कर है। हम औरंगजेब की आत्मा को स्वतंत्र भारत में जिंदा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी हटाने का जो नारा पहले दादी (इंदिरा गांधी) देती थी, वही नारा अब पोता (राहुल गांधी) भी दे रहा है। आप लोग इनके झांसे में न आएं। ये आपकी प्रॉपर्टी को बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों में बांट देंगे।
योगी ने कहा कि हमने यूपी में माफियाओं को जहन्नुम में पहुंचाया। भाजपा सरकार में अब हरियाणा भी अपराध मुक्त प्रदेश बन रहा। हरियाणा की भाजपा सरकार ने अपराधियों को खत्म किया है। भ्रष्टाचार को खत्म किया है।
AAP देश को लूटकर खा जाएगी- योगी
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप की शुरुआत झूठ से होती है और शाम को झूठ पर ही खत्म होती है। ये लोग देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सत्ता से दूर रखना होगा, वरना ये देश को लूटकर खा जाएंगे। इसलिए आने वाली 25 मई को हरियाणा में भाजपा को जिताएं और सभी 10 की 10 सीटों पर कमल के फूल को खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करें।
