A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

तोशाम/भिवानी: गांव ईशरवाल में पत्नी ने दो युवकों के साथ मिलकर यूपी के 2 युवकों को 5 लाख की सुपारी देकर पति सुरेंद्र को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने 2 पिस्तौल, तीन मैगजीन व नो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं।

सुरेंद्र की काम के पास गोली मारकर हुई थी हत्या

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात्रि में ईशरवाल निवासी सुरेंद्र की कान के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या व अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। मृतक की पत्नी रेखा ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया था कि बीती रात्रि उसका पति मृतक सुरेंद्र व घर का एक पड़ोसी बैठक में बैठकर शराब पी रहे थे। रात्रि क़रीबन साढ़े ग्यारह बजे रेखा ने उसे खाना खाने के लिए कहा, जिसके बाद सुरेंद्र का फोन आ गया। मृतक सुरेंद्र फोन पर बाते करने लगा। इसके बाद उसको नींद आ गई। क़रीबन 12 बजे रेखा को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद वह बाहर आई तो उसने देखा कि उसका पति खून से लथपथ पड़ा था। इसके आबाद गाड़ी किराए कर सुरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

नितेश कारी, सुरजीत ईशरवाल व मृतक की पत्नी रेखा ने रची साजिश

ईशरवाल निवासी मृतक सुरेंद्र की पत्नी ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि सुरेंद्र शराब का आदी था। वह शराब पीकर बहुत ज्यादा तंग करता था। रेखा के पास रिश्तेदार नितेश जो नाते में रेखा का देवर लगता है। उसका आना जाना था। उनके बीच में भी सुरेंद्र रोड़ा बन रहा था। सुरजीत ईशरवाल मृतक के ताऊ का लड़का है। उनका आपस में सुरेंद्र द्वारा प्रॉपर्टी बेचने को लेकर दिक्कत थी। नितेश कारी, सुरजीत ईशरवाल व मृतक की पत्नी रेखा ने साजिश रची और सुरेंद्र को मारने के लिए 5 लाख की सुपारी दी। जिसके बाद यूपी के दो युवकों ने आकर सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

यूपी के दोनों युवकों ने पहले की सुरेंद्र की रेकी

सुरेंद्र की हत्या करने से पहले यूपी के दोनों युवकों ने रैकी की। दोनों युवक रेखा से लगातार फोन पर संपर्क में थे। रात के समय दोनों युवकों ने आकर सुरेंद्र की हत्या कर दी। यूपी के दोनों युवक 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन व 10 जिंदा कारतूस लेकर आए थे। जिनमें से एक गोली चलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने नितेश के पास से 3 लाख 95 हजार रुपये बरामद किए जो पैसे हत्या करने वाले दोनों युवकों को देने थे। इस बारे में डीएसपी दलीप ने बताया की 5 टीमें लगी हुई थी। जल्द ही मामले में पटाक्षेप कर दिया। मृतक की पत्नी को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया वहीं नितेश व सुरजीत 16 जुलाई तक रिमांड पर हैं। यूपी के रहने वाले दोनों युवकों को भी जल्द ही काबू लर लिया जाएगा।