A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Gurugram Murder Case: हरियाणा गुरुग्राम के धुनेला में सैलरी न मिलने पर नौकर ने अपने मालिक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि 6 दिन तक मृतक की लाश घर में पड़ी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद परिजन की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल 6 दिन बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।
3 महीने से काम कर रहा था आरोपी
जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम राजीव ओझा था और वह राजस्थान का रहने वाला था। यह वारदात 31 जून को हुई थी और पुलिस ने 6 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 22 साल के अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया की वह मृतक की दुकान पर तीन महीने से काम कर रहा था।
फ्लैट में लाश पड़ी मिली
जानकारी के अनुसार, राजीव ओझा (मृतक) गुरुग्राम सोहना रोड पर सेरेनस सोसाइटी में किराए के मकान में अकेला रहते थे और वह परचून की दुकान चलाते थे। भोंडसी थाना के SHO नरेश ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मकान मालिक राजीव को 3-4 दिन से किराए के लिए फोन कर रहा था। लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। फोन न उठाने पर मकान मालिक 6 जुलाई शनिवार के दिन फ्लैट पर पहुंच गया लेकिन यहां उसे कमरा बंद मिला। इसके बाद मकान मालिक ने अपनी चाबी से कमरा खोला। इसके बाद कमरे के अंदर गया तो उसे राजीव की लाश पड़ी मिली। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद परिजनों से संपर्क किया।
वारदात के बाद से फरार था नौकर
मृतक की बेटी ने अपने बयान में बताया कि 6 जुलाई को रात 8 बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता की किसी ने हत्या कर दी है। जिसके बाद मृतक की बेटी अपनी मां और छोटे भाई के साथ फ्लैट पर पहुंची। वहां पर उन्होंने देखा कि फ्लैट की बालकनी में शव पड़ा था। शव पर काफी कपड़े डाले हुए थे और शव से बदबू आ रही थी। इसके बाद उन्होंने जब शव से जब कपड़ा हटाकर देखा तो वह पिता का था। SHO नरेश के मुताबिक राजीव (मृतक) ने अपनी दुकान पर नौकर रखा हुआ था और वह उसी के साथ रहता था। वारदात के बाद से ही नौकर फरार था ऐसे में पुलिस को नौकर पर शक हुआ। इसके बाद रेड कर पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को आगरा से किया गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में आरोपी नौकर ने बताया कि वह मृतक की दुकान पर 3 महीने से काम कर रहा था। उसने जब दुकान मालिक से अपनी सैलरी मांगी तो उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी रंजिश में नौकर ने 31 जून की रात करीब 10 बजे जब दुकान का मालिक फ्लैट में सो रहा था तो नारियल काटने वाले बड़े चाकू से उसकी गर्दन पर वार करके हत्या कर दी और फरार हो गया।
Also Read: करनाल एएसआई हत्याकांड, विदेश में बैठे जीजा ने रची थी हत्या की साजिश, तीन आरोपी अरेस्ट
मामले में गुरुग्राम की भोंडसी थाना पुलिस ने धारा 103 (1) BNS के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। पुलिस को इस ब्लाइंड मर्डर के आरोपी की पहचान करने में सफलता हासिल हुई। जिसके बाद आरोपी के ठिकानों पर रेड की गई। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया और हत्या की गुत्थी सुलझा दी।
