A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Snake Found in Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा में आज सुबह यानी 8 नवंबर शुक्रवार को सांप मिलने से सनसनी फैल गई। आज सुबह कर्मचारी जब ड्यूटी पर आए तब उन्हें सांप के बारे में पता लगा। कर्मचारियों ने मामले की सूचना फोन करके सीनियर अधिकारियों को दी। घटना के बारे में तुरंत वन विभाग को बताया गया। मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से सांप को पकड़ लिया।
स्नेक एक्सपर्ट को मौके पर भेजा
विधानसभा में सांप मिलने की घटना के बारे में जब वन विभाग को बताया गया तो वन विभाग ने स्नेक एक्सपर्ट को मौके पर भेज दिया, कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया गया, गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई, समय रहते ही सांप को पकड़ लिया गया। सांप को काबू करने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि हरियाणा में 13 नवंबर से विधानसभा सत्र की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में हरियाणा विधानसभा में सांप का मिलना चिंता का विषय है।
Also Read: कुरुक्षेत्र के इस गांव में घुसे दो मगरमच्छ, इलाके में मच गया हड़कंप, जानिये आगे क्या हुआ?
अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल
विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा कैबिनेट मंत्री और दूसरी पार्टी के विधायक भी शामिल होने वाले हैं। विधानसभा सत्र से पहले ऐसी घटना नेताओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर देती है।
सूत्रों के मुताबिक,ऐसा कहा जा रहा है कि सांप रसेल वाइपर की खतरनाक प्रजाति का है। रसेल वाइपर दुनिया की सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सांप के जहर की एक बूंद भी कई लोगों की जान ले सकता है। रसेल वाइपर सांप के काटने के बाद इंसान की मृत्यु महज 5 मिनट के भीतर हो जाती है। रसेल वाइपर दुनिया के सबसे जहरीली सांपों में से एक है। वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ लिया है, जिसे दूसरे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
हरियाणा का यह पहला ऐसा मामला नहीं है इससे पहले भी चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय में सांप पाया गया था। सचिवालय की चौथी मंजिल पर सांप पहुंच गया था। मामले की सूचना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से की गई थी, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से स्नेक एक्सपर्ट ने सांप को पकड़ लिया गया था।
