A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Roadways Employees Hunger Strike: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कई मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी आज बुधवार को नए बस अड्डे पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। बता दें अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में पिछले कई दिनों से रोष है। जिसके चलते रोडवेज सांझा मोर्चा ने इस भूख हड़ताल का आह्वान किया।
कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी
इस हड़ताल के चलते कई लोकल रूटों पर असर पड़ा है। रोडवेज कर्मचारी किलोमीटर स्कीम पॉलिसी, ओवरटाइम, पे स्केल, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश, पक्की भर्ती सहित कई अन्य मांगों को लेकर इस हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं, कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यात्रियों को भी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। हालांकि, रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर रोडवेज प्रशासन भी सतर्क है। जिसके चलते रूटों पर असर न पड़े, इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो और पिहोवा सब डिपो की ओर से पूरी तैयारी का दावा भी किया गया।
महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी
रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल में रोडवेज की दस यूनियन हिस्सा ले रही हैं। शाम चार बजे भूख हड़ताल के बाद रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Also Read: सोनीपत में प्रशासन के दावों पर फिरा पानी, बारिश के चलते जलमग्न हुए शहर के प्रमुख मार्ग
यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था
वहीं, रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि रोडवेज कर्मियों की हड़ताल से बसों के रूटों पर किसी भी तरह का असर पड़ने की संभावना नहीं है। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो और पिहोवा सब डिपो की ओर से बसें चलाई जाएंगी।
