Logo
election banner
हरियाणा के रेवाड़ी में हाइवे के संगवाड़ी फ्लाईओवर के पास मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। 9 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के प्रदीप का शव अर्धनग्न मिला था।राजस्थान में हत्या कर शव को संगवाड़ी के पास डाला गया था। पुलिस ने यूपी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

रेवाड़ी। पुलिस ने गत 9 अप्रैल को संगवाड़ी फ्लाईओवर के पास मिले अर्धनग्न शव की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक जम्मू-कश्मीर के कठुआ का रहने वाला था, जिसकी झगड़ा होने के बाद राजस्थान में हत्या करने के बाद यहां शव डाला गया था। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस राजस्थान में दबिश दे रही है।

दिल्ली जयपुर हाइवे के पास मिला था अर्धनग्न शव 

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे की सर्विस लेन के पास 9 अप्रैल को एक युवक का अर्धनग्न शव मिला था। पुलिस ने शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। थाना कसोला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जम्मू-कश्मीर के कठुआ का रहने वाला प्रदीप था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ में यह जानकारी मिली है।

दो दिन के रिमांड पर दो आरोपी

उसका राजस्थान में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। शव को संगवाड़ी फ्लाईओवर के पास डाल दिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में हत्या के दो आरोपियों यूपी के करलावाला निवासी नेकपाल व नन्ने खान को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस की एक टीम वारदात की जगह पर गई हुई है।

कुछ और लोगों के भी शामिल होने की आशंका

9 अप्रैल को जम्मू कश्मीन के कठुआ निवासी प्रदीप का शव अर्धनग्न मिला था। गिरफ्तार आरोपियों ने भले ही हत्या का कारण आपसी विवाद बताया हो, परंतु राजस्थान में हत्या के बाद शव को अर्धनग्न कर हरियाणा में मिलने की कहानी कुछ और ही संकेत कर रही है। जिससे हत्या के वास्तविक कारणों व कुछ और लोगों के शामिल होने आशंका बढ़ती जा रही है।

5379487