A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले कुछ सालों में उनका दिल्ली से रोहतक का सफर आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि, प्रदेश में मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) जैसी सुविधाओं के विस्तार होगा। इसी को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल से बैठक की है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल की यह बैठक दिल्ली में हुई, जो कई घंटे चली है। इसमें हरियाणा और केंद्र से जुड़े कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में मेट्रो और RRTS के विस्तार की मांग की है। जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया है कि गुरुग्राम के पालम विहार से एयरपोर्ट तक मेट्रो को जोड़ने को लेकर अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद दो अलग-अलग लाइन बिछाने के लिए भी अध्ययन किया जा रहा है। वहीं कई रूटों पर मेट्रो लाइन और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की लाइनें बिछाने को लेकर भी अध्ययन किया जा रहा है। 

खबरों की मानें, तो सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश की राजधानी दिल्ली से लगा हुआ है। यहां लोग अपना कारोबार करते हैं। लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए मेट्रो रेल और RRTS की सुविधा देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं को लेकर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम से फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए RRTS की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है और इसके लिए अध्ययन जारी है। वहीं दिल्ली के सरायकालेखां से करनाल तक RRTS, गुरुग्राम से बाढसा के एम्स तक मेट्रो लाइन को जोड़ने को लेकर भी चर्चा की गई है।  

इन रूट पर किया जाएगा मेट्रो लाइन बिछाने काम 

-बहादुरगढ़ से लेकर असौदा मेट्रो लाइन 

- बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो लाइन

 -गुरुग्राम के सेक्टर-9 से बाढसा एम्स मेट्रो लाइन

-दिल्ली के ढांसा से बाढसा एम्स मेट्रो लाइन 

इस रूट पर बढ़ाई जाएगी RRTS

-सराय कालेखां से पानीपत तक जाने वाली RRTS को करनाल तक बढ़ाया जाएगा। 

-सराय कालेखां से धारूहेड़ा तक जाने वाली RRTS को बावल तक बढ़ाया जागा।

-इसके बाद RRTS को राजस्थान के शाहजहांपुर तक चलाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 

बता दें कि हाल ही में बीजेपी ने तीसरी बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाई है। जिसके बाद से सीएम नायब सिंह सैनी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और मुख्यमंत्री प्रदेश के आगामी होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।