A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
हिसार। हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला ने बुधवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर अपना नामांकन भरा। इस दौरान पूर्व सीएम मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा। रणजीत चौटाला के नामांकन भरने के समय कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई साथ नजर नहीं आए। आदमपुर रैली में रणजीत के साथ मंच सांझा करने के बाद कुलदीप व भव्य की गैरमौजूदगी ने एक बार फिर भाजपा की अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया।
किसानों के विरोध से तनावपूर्ण रही स्थिति
भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला जब अपने काफिले के साथ नामांकन करने लघु सचिवालय पहुंचें तो वहां धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा व दूसरे संगठनों ने काले झंडें लगाकर विरोध किया। किसानों के विरोध को देखते हुए लघु सचिवालय के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। काले झंडों के साथ विरोध कर रहे किसान संगठनों को पुलिस ने रोका। पुलिस बल ने कड़ी मशक्त के बाद विरोध कर रहे किसानों को संभाला। जिससे स्थिति तैनावपूर्ण बनी रही।
मनोहर बोले, 400 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएंगी भाजपा
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति मजबूत है। एनडीए गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी तथा नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार 400 से अधिक सीटों के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने नामांकन के लिए रवाना होने से पहले सुशीला भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
अपना वजूद बचाने के लिए लड़ रहे हैं विपक्षी
भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि विपक्ष सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए लड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 10 साल के शासनकाल में न केवल जनता से किए वादों को पूरा कर देश के विकास को गति दी, बल्कि किसान, मजदूर सहित सभी वर्गों के हित में काम करते हुए भारत को विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनाया है तथा अब तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। कांग्रेस नेता राहुल की बातें जनता मजाक में ले रही है। उल-जुलूल बातों का अर्थ जनता समझ भी नहीं पा रही है। कांग्रेस व उसके सहयोगी दल केवल अपना वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन इसमें भी उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।
सोनीपत से सतपाल महाराज ने भरा पर्चा, भूपेंद्र हुड्डा व उदयभान पहुंचे
सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल महाराज ने बुधवार को सोनीपत में अपना नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के अलावा विधायक जगबीर मलिक, जयबीर वाल्मीकि व सुरेंद्र पंवार भी मौजूद रहे। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। भाजपा को केंद्र व प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने की शुरूआत हरियाणा से होगी तथा प्रदेश की जनता इसके लिए मन बना चुकी है।
