A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Rohtak: माता दरवाजा के पास पार्क में मिले युवक के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या का खुलासा किया। पांच बहनों के इकलौते भाई का शव 23 अप्रैल को मिला था, लेकिन तब उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया कि उसकी हत्या की गई थी। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले है, जिससे हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अब हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मामले में हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

पत्नी से झगड़ा होने के कारण छोड़ा था घर

मृतक की मां बीरमति ने बताया कि उसके पास 5 लड़कियां व एक लड़का है। सभी बच्चों की शादी कर रखी है। वह रोहतक के सेक्टर तीन में रहती है, जबकि उसका बेटा नरेश गांव घिलौड़ कलां में रहता है। लेकिन पत्नी से झगड़ा होने के कारण वह गांव छोड़कर पिछले दो माह से उसके पास रोहतक में रहता था। पत्नी से कहासुनी होने के कारण वह शराब भी पी लेता था। लेकिन 23 अप्रैल को नरेश का शव माता दरवाजा पार्क में पड़ा मिला, जिसके बाद से पूरा परिवार सदमे में है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया हत्या का खुलासा

पार्क में मिले शव के बाद पुलिस को उसकी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो गया है। मृतक के गले पर चोट मारी गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक के गले की हड्डी टूटी हुई है, जिसके कारण मौत हुई है। मृतक का विसरा लैब में  भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। विसरा रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।