A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Narnaul Illegal Mining: महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल के दोस्तपुर गांव में पंचायत भूमि पर चल रहे अवैध खनन और हैवी ब्लास्टिंग को लेकर आज मंगलवार को लोगों ने लघु सचिवालय में पहुंचकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने हैवी ब्लास्टिंग को रोकने और गांव की पंचायत भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे छुड़वाने की मांग के साथ डीसी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
लोगों ने लगाए ये आरोप
लघु सचिवालय पहुंचे लोगों ने बताया कि उनके गांव की पंचायत की जमीन के खसरा नंबर 47 पर एक खनन संचालक ने कब्जा कर लिया है। आए दिन वहां पर खनन के लिए हैवी ब्लास्टिंग की जाती है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि खसरा नंबर 47 पर कई वर्षों से माइनिंग विभाग के खनन अधिकारी और माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा अवैध खनन करवाया जा रहा है।
ज्ञापन में की गई ये मांग
लोगों ने की खनन रोकने की मांग लोगों का कहना है कि इस जमीन की 3 बार पैमाइश भी की जा चुकी है, लेकिन खनन अधिकारी और इंस्पेक्टर सीमा विवाद का बहाना बनाकर इस मामले को टाल देते हैं। यहां हो रही ब्लास्टिंग के कारण आसपास के कई घरों में दरारें पड़ गई हैं।
Also Read: हरियाणा में बवाल, केंद्र मंत्री के कार्यक्रम में महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिसकर्मी को जड़े थप्पड़
ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले दिनों में भी खनन संचालक द्वारा हैवी ब्लास्टिंग की गई थी। इसके बाद कई मकानों में दरार आ गई। वहीं, कई घरों के खिड़की दरवाजे तक टूट गए। इसलिए प्रशासन को यहां हो रहे अवैध खनन को रोक लगाना चाहिए। ताकि लोगों को राहत इस अवैध खनन से हो रहे नुकसान से राहत मिल सके।
