Logo
election banner
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेलवे विभाग की ओर से बीकानेर से दानापुर स्टेशन तक नई स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया हैं। इस गाड़ी का अमृत योजना में शामिल महेंद्रगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

Mahendragarh: रेलवे विभाग की ओर से बीकानेर से दानापुर स्टेशन तक नई स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया हैं। इस गाड़ी का अमृत योजना में शामिल महेंद्रगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव होगा। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि यह गाड़ी 2 मई से 28 जून तक चलेगी। यह गाड़ी प्रत्येक वीरवार को बीकानेर स्टेशन से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:35 बजे सादलपुर, 3:15 बजे लौहारू व 3:45 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन रवाना होकर शाम 6 बजे दिल्ली, रात को 22:35 बजे मुरादाबाद, 12:03 बजे बरेली, 3:40 बजकर लखनऊ, 8:45 बजे वाराणसी, 11:37 बजे बक्सर स्टेशन से आरां होते हुए शुक्रवार को 1:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

दानापुर स्टेशन से सुबह 4:20 बजे होगी रवाना

बीकानेर दानापुर साप्ताहिक ट्रेन शुक्रवार को दानापुर स्टेशन से 4:20 बजे वापिसी के लिए रवाना होकर 9 बजे वाराणसी, 2:40 बजे लखनऊ, 6:16 बजे बरेली, 11:35 बजे दिल्ली, 14:35 बजे रेवाड़ी से चलकर दोपहर 15:29 बजे महेंदगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद 4:15 बजे लौहारु, 5:50 बजे सादलपुर व शनिवार को रात 23:40 बजे बीकानेर स्टेशन पर पहुंचेगी। दैनिक रेलयात्री महासंद्य के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने स्पेशल नई ट्रेन का महेंद्रगढ़ स्टेशन पर ठहराव देने पर रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

साप्ताहिक ट्रेन के संचालन से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रामनिवास पाटोदा ने कहा कि रेलवे विभाग की ओर से इस गाड़ी का संचालन शुरू होने के बाद कई राज्यों के यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। पहले इस रूट पर लंबी दूरी की प्रतिदिन कोई रेलसेवा नहीं हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन लंबी दूरी की गाड़ी के संचालन की लंबे समय से मांग की जा रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ रेलवे की आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। रेलवे विभाग को छह माह तक गाड़ी का संचालन करना चाहिए। ताकि यात्रियों को गाड़ी की जानकारी मिलने के बाद सुविधा का लाभ उठा सकें।

5379487