A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Faridabad: बल्लभगढ़ उपमंडल के बड़े गांव फतेहपुर बिल्लौच में बीती रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे दलित पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें गोली लगने से 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद गांव में तनाव है और पूरे गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। फिलहाल मृतक के शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
दो पक्षों के बीच रंजिश के चलते हुए झगड़ा
फतेहपुर बिल्लौच गांव निवासी सुंदरलाल ने बताया कि उनका छोटा चचेरा भाई देवेंद्र बीते शाम लगभग साढ़े 7 बजे बाजार जा रहा था। तभी गांव में कुछ बदमाश किस्म के युवक रास्ते में खड़े थे। जिनमें ओम प्रकाश, शिव, धीरज, दिलीप, कृष्णा, धु्रव, मांगेराम, शमशेर सिंह, जगदीश उर्फ छोटू, लक्ष्मण, ओमप्रकाश की पत्नी, दिलीप की पत्नी, दिलीप के लड़के व ओम प्रकाश के बेटे व उसके सगे संबंधी शामिल हैं। इनसे उसका 2010 में झगड़ा हुआ था। उन्होंने देवेंद्र को देखते ही बीच रास्ते में रोक लिया और उसे जातिसूचक शब्द कहे। इस बात को लेकर जब देवेंद्र ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद झगड़ा बढ़ता चला गया। आरोपियों की तरफ से कुछ महिलाएं भी झगड़े में शामिल हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से भीड़ बढ़ने लगी तो आरोपियों ने देवेंद्र पर गोली चला दी। इसके चलते देवेंद्र को गोली लगी और वहीं पर ढेर हो गया।
आरोपी पक्ष ने चलाई तोबड़तोड़ गोलियां
सुंदरलाल के अनुसार आरोपी पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। एक गोली बाबूलाल के जबड़े में जा लगी। इसके चलते उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं इस झगड़े में अन्य पांच-छह लोगों को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े के बाद से ही दलित समाज में दहशत का माहौल है। आरोपी बदमाश किस्म के हैं, जिनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं। सदर थाना के इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि फोन पर उनको फतेहपुर बिल्लौच गांव में झगड़े की सूचना मिली थी। वे तुरंत ही पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहां पर घायल देवेंद्र जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे लेकर सर्वोदय अस्पताल जा रहे थे कि तभी रास्ते में देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। इसमें एक अन्य युवक को भी गोली लगी है।
