A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

तोशाम/भिवानी: गांव ईशरवाल में क़रीबन 36 वर्षीय एक युवक की बीती रात्रि गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाक़र परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पड़ोसी के साथ बैठकर पी रहा था शराब

मृतक की पत्नी रेखा ने बताया कि उसकी शादी मृतक के साथ 2010 में हुई थी। उनके एक लड़का व एक लड़की है। बीती रात्रि उसका पति मृतक सुरेंद्र व घर का एक पड़ोसी बैठक में बैठकर शराब पी रहे थे। रात्रि क़रीबन साढ़े ग्यारह बजे रेखा ने उसे खाना खाने के लिए कहा, जिसके बाद सुरेंद्र का फोन आ गया। मृतक सुरेंद्र फोन पर बाते करने लगा। रेखा ने बताया कि इसके बाद उसको नींद आ गई। क़रीबन 12 बजे रेखा को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद वह बाहर आई तो उसने देखा कि उसका पति खून से लथपथ पड़ा था। रेखा ने बताया कि वारदात के बाद उसने अपनी सास को बुलाया और गाड़ी किराए पर करके सुरेंद्र को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के मामले में पुलिस कर रही जांच

हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व अवैध हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम करवाक़र परिजनों को सौंप दिया। इस बारे में थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।