A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Karnal: भांबरहेड़ी गांव के एक युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही युवकों पर वारदात को अंजाम देने के आरोप लगाए हैं। युवक का शव गांव कतलेहड़ी से पास बस स्टैंड के नजदीक झाड़ियों से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक युवक परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
मामा के पास रहता था मृतक युवक
मृतक बबरेहड़ी निवासी शुभम के मामा कर्मजीत ने बताया कि उनका भांजा पास ही के गांव घोघड़ीपुर में उनके साथ रह रहा था। सुबह करीब 9 बजे वह गांव बंबरेड़ी में अपनी मां को लेने बाइक पर गया था। इसके बाद यह हादसा हो गया। रास्ते में ही उनके भांजे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जब काफी देर तक शुभम घर नहीं पहुंचा तो उसे फोन किए, लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में जब शुभम की मां ने उसे फोन किया तो बदमाशों ने फोन उठाया। इस दौरान फोन पर शुभम के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उसके बाद उसका फोन कट हो गया।
प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला
मृतक के मामा कर्मजीत ने बताया कि शुभम को करीब एक साल पहले गांव की ही एक लड़की फोन करती थी। इसके बारे में जब लड़की के घरवालों को पता चला तो उन्होंने शुभम को बुरी तरह पीटा। इसके बाद 3 दिन पहले भी करनाल में शुभम को लड़की के उन्हीं परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। लड़की के परिजनों ने शुभम को जब पीटा था, तब गांव में ही पंचायत हुई थी। उस समय मामले का निपटारा करवा दिया था। इसके बाद भी गांव के कुछ युवक अक्सर शुभम को धमकियां देते रहते थे। 3 दिन पहले भी उन्होंने शुभम को घेरकर धमकाया तो इसके बाद भी पंचायत बैठी। पंचायत में भी आरोपियों ने शुभम को जान से मारने की धमकी दी। इसी डर से शुभम को उसके माता-पिता ने कर्मजीत के पास रहने के लिए भेज दिया। आज उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने झाड़ियों से बरामद किया शव
निसिंग थाने के एसएचओ जंगशेर सिंह ने बताया कि गांव कतलेहड़ी बस स्टैंड के पास झाड़ियों में युवक का शव बरामद हुआ है। तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है। युवक की बाइक भी झाड़ियों में ही शव के पास बरामद हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करनाल एसपी दीपक सहारन के आदेश पर पुलिस टीमें गठित हुई हैं, जो आरोपियों की तलाश कर रही हैं। एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे और हत्या के मामले का पर्दा उठाया जाएगा।
