A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Gurugram: सेक्टर-53 एरिया में मजाक करने पर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक की दो युवकों ने हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गए, जहां से पुलिस ने दोनों को वारदात के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुमित व आकाश के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने सिर में कांच की बोतल मारकर वारदात को अंजाम दिया था।

सिर में कांच की बोतल मारकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, 24 अप्रैल को एक महिला ने शिकायत दी कि वह अपने पति अरविंद के साथ गांव वजीराबाद में किराए पर रहती है। अरविंद वजीराबाद की मंडी में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता है। रात 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि दो युवकों ने उसके पति को कांच की बोतल मार दी, जिसके कारण वह जख्मी हो गया है। जब वह मौके पर पहुंची तो पता लगा कि पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। इस मामले में सेक्टर-53 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

शराब पार्टी के दौरान मजाक करना पड़ा महंगा

थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पुलिस से छुपने के लिए उत्तरप्रदेश भाग गए। पुलिस ने जाल बिछाकर गांव चौखड़ा जिला आगरा उत्तर प्रदेश से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वजीराबाद में ही रहते हैं और सब्जी की रेहड़ी लगाने का काम करते हैं। उन्होंने ऑटो खरीदा था जिसकी खुशी में वह शराब पार्टी कर रहे थे। मृतक अरविंद ने उनके साथ मजाक कर दिया जिससे वह गुस्से में आ गए और उसके सिर पर कांच की बोतल मार दी। इसके बाद आरोपियों ने उसी टूटी हुई बोतल से अविनाश के गले पर वार कर दिया और फरार हो गए।