A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Gohana: खानपुर कलां गांव में बाइक पर सवार होकर आए हमलावर ने बाइक पर बैठे एक ग्रामीण की गोलियां मारकर हत्या कर दी। ग्रामीण अपने साथियों के साथ बाइक पर पीछे बैठा था। बाइक सवार हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मृतक गांव खानपुर कलां में दुध की चलाता था डेयरी
गांव खानपुर कलां निवासी अनिल खेतीबाड़ी के साथ गांव में ही दुध की डेयरी चलाने का काम करता था। बीती रात को वह अपने साथी प्रदीप व गौतम के साथ बाइक पर सवार होकर खेतों से गांव आ रहा था। बाइक को प्रदीप चला रहा था, गौतम बीच में, जबकि अनिल पीछे बैठा था। जब वे गांव में एससी चौपाल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए एक युवक ने उस पर तीन गोलियां दागी। गोलियां लगने से अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। बाइक सवार मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। वारदात के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना गोहाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
हमलावर की नहीं हो सकी पहचान
सदर थाना गोहाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने कहा कि खानपुर कलां गांव में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर ने मुंह पर कपड़ा बांधकर वारदात को अंजाम दिया है। हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
