A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Sonipat: कुंडली थाना क्षेत्र के गांव सबौली में कारोबार को लेकर ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के दौरान ट्रांसपोर्टर का भतीजा बाल-बाल बच गया। चाचा-भतीजा स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली के नरेला स्थित होटल पर खाना लेने जा रहे थे। भतीजे के बयान पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

दिल्ली के नरेला होटल पर खाना लेने जा रहे थे चाचा भतीजा

गांव सबौली निवासी हरीश ने बताया कि उसके चाचा अमरजीत उर्फ मोनू ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। वह रविवार रात को अपने चाचा के साथ स्कूटी पर सवार होकर खाना लेने दिल्ली के नरेला होटल पर जा रहे थे। जब वह सबौली-नरेला रोड पर गांव की फिरनी में पहुंचे तो इसी दौरान वहां कार खड़ी मिली। सडक किनारे खड़ी कार में गांव का गोलू व आशीष उर्फ बाली, झज्जर के गांव लडरावण का मुकेश उर्फ सीटू तथा सीटू का दोस्त बैठे थे। जब वह उनकी कार के पास से गुजरने लगे तो गोलू ने आवाज देकर उन्हें रुकवा लिया। गोलू भी उनके चाचा अमरजीत की तरह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। गोलू ने उन्हें रोकते ही उनके चाचा को कहा कि तू मेरे काम में ज्यादा दखल अंदाजी करता है। कार में बैठे चारों युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। साथ ही उन्हें धमकी देने लगे।

सीटू ने कार से उतरकर चलाई गोली

हरीश ने बताया कि वह अपने चाचा को वहां से लेकर वापस मुड़कर जाने लगा। इसी दौरान गोलु ने अपने दोस्त सीटू को कहा कि गोली मार दे। सीटू ने कार से नीचे उतर कर पिस्तौल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। आरोपी ने तीन फायर किए, जिसमें एक गोली उनके कान के पास से गई तो वह बाल-बाल बच गए। इसी दौरान गोली उनके चाचा की कमर के निचले हिस्से में आकर लगी, जिससे उनके चाचा घायल हो गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। वह गांव के ही मोहित के साथ अपने चाचा को कार में लेकर बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचा, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। वह उन्हें एक अन्य निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, पुलिस को दी सूचना

हरीश अपने चाचा के शव को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुंडली थाना पुलिस ने मामले में हरीश के बयान पर गोलू, मुकेश उर्फ सीटू, आशीष उर्फ बाली व अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोनू के पास दो बच्चे है। जिसमें बड़ा बेटा करीब 13 साल व बेटी करीब 11 साल की है। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनके चाचा के निधन के बाद उनके परिवार का पालन-पोषण भी यही करते थे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव सबौली में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले में परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।