A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Rewari: मालपुरा के निकट शनिवार सुबह करीब 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का चेहरा कुचला हुआ शव पड़ा मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। व्यक्ति की हत्या सिर पर धारदार हथियार से हमला करके की गई है। पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया था। शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
गांव के मंदिर वाले रास्ते पर पड़ा था शव
जानकारी अनुसार सुबह के समय गांव मालपुरा के कुछ ग्रामीण घूमने के लिए निकले तो उन्हें मंदिर वाले रास्ते पर एक शव पड़ा दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सरपंच महेश ने थाना धारूहेड़ा पुलिस को शव की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ धारूहेड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किए हुए थे। उसका चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं थे। शव को सड़क पर काफी दूर तक घसीटने के बाद मंदिर के रास्ते पर डाला गया था, जिससे सड़क पर दूर तक खून के निशान पाए गए। व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसे फेंका गया था।
सीन ऑफ क्राइम टीम ने किया मौके का निरीक्षण
एसएचओ धारूहेड़ा ने मौके पर पहुंचने के बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल व शव का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के गांवों में सूचना भिजवाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। दो दिन पूर्व बावल में भी एक महिला की हत्या करने के बाद शव को एग्रीकल्चर कॉलेज के पास डाल दिया था। तीन दिन में जिले में हत्या की यह दूसरी वारदात है, जिसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।
