A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Jind: गुप्ता कालोनी में तीन दिन पहले बेसुध हालत में मिले युवक की पीजीआई में मौत हो गई। युवक के सिर में गहरी तथा शरीर के अन्य हिस्सों में लगी चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त होने के बाद मृतक की मां की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

क्या था पूरा मामला

शहर थाना पुलिस ने 26 जून को गुप्ता कालोनी में एक युवक बेसुध हालात में पड़ा मिला। जिसकी बाइक कुछ दूरी पर खडी थी। उसे गंभीर हालात में नागरिक अस्पताल से पीजाआई रोहतक रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लावारिस हालात में मिली बाइक के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो मृतक की पहचान गांव पडाना निवासी हरदीप (29) के साथ रूप में हुई। परिजनों ने पीजाआई रोहतक पहुंच कर मृतक की पहचान कर ली।

नशे का आदी था मृतक, सिर में चोट व मारपीट से हुआ था बेसुध

मृतक की मां राजो देवी ने बताया कि उसका बेटा हरदीप दो बच्चों का पिता तथा नशे का आदी था। 26 जून को वह बाइक लेकर घर से निकला था। गुप्ता कालोनी में ईश्वर के दो बेटों ने दो अन्य के साथ मिल कर उसके बेटे के साथ मारपीट की थी। सिर में अंदरूनी गहरी चोट ज्यादा होने के कारण उसका बेटा बेसुध हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक की मां राजो देवी की शिकायत पर गुप्ता कालोनी निवासी ईश्वर के दो बेटों तथा दो अन्य के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शहर थाना के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त होने के बाद मृतक की मां ने दो लोगों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।